भरतपुर
भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के प्रतिनिधियों की ट्रैफिक इंचार्ज( T. I) रामचंद्र मीणा के साथ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एक विशेष मीटिंग हुई। इसमें सभी व्यापारियों से अपील की गई कि वह दिवाली के मौके पर बाजार में भीड़-भाड़ को देखते हुए सड़क पर अतिक्रमण करने से बचें।
जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा ने बताया कि मीटिंग में त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चर्चा हुई। मीटिंग में शहर के एंट्री पॉइंट पर चौपहिया वाहनों को रोकने तथा जिन-जिन जगहों पर जाम की स्थिति रहती है वहां पर यातायात पुलिस द्वारा अधिक सजग रहकर जाम को ना लगने देने, भीड़ भाड़ को देखते हुए धनतेरस व दीपावली पर शहर के मुख्य बाजारों में यातायात की विशेष व्यवस्था रखने पर चर्चा हुई।
भरतपुर जिला व्यापार महासंघ ने सभी व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि, सड़क व पटरी पर अतिक्रमण ना करें। वाहनों को व्हाइट लाइन के अंदर ही लगवाएं। ऐसा नहीं करने पर पुलिस व प्रशासन द्वारा चालान किए जा सकते हैं। जाम ना लगे इसके लिए यातायात पुलिस का सहयोग करें। महा संघ ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि बाजार में जिन स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था है वहीं पार्किंग कर अपनी खरीदारी करें।
मीटिंग में जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला महामंत्री नरेंद्र गोयल, उपाध्यक्ष प्रमोद सर्राफ, जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश बजाज, शहर अध्यक्ष भगवानदास बंसल, जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा, बंटू भाई, अशोक शर्मा, प्रवीण अग्रवाल, विष्णु लोहिया, सुन्दर सिंह होल्कर व अन्य व्यापारी शामिल हुए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- एमपीयूएटी उदयपुर में ‘संघर्ष, शिक्षा और सफलता’ विषय पर इंटरैक्टिव कार्यक्रम, डीन डॉ. एल. एन. महावर ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास और अनुशासन का संदेश
- ‘एक निर्णय, अनेक जीवन’ का संदेश: रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने ली अंगदान की शपथ
- दर्जनों परीक्षाओं में नहीं मिली सफलता, 25 लाख में खरीदा JEN भर्ती का पेपर… JEN बना, प्रमोट होकर AEN पहुंचा, अब SOG ने दबोच लिया
- ब्रजभाषा, राष्ट्रभक्ति और हास्य से गूंजा भरतपुर, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में साहित्य साधकों का भव्य सम्मान
- राहुवास में गूंजेगी अखंड रामधुनी, 76वें महोत्सव में उमड़ेगी श्रद्धा की सरिता, 6 अगस्त तक कई धार्मिक आयोजन
- खनन माफिया से मिलीभगत; ASI समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच में खुल सकते हैं और नाम, विभाग में मचा हड़कंप
- ‘इतनी कमाई चाहिए…’ क्या अब डॉक्टरों को भी दिए जा रहे हैं सेल्स टारगेट?
- भुसावर में प्रजापति समाज के सैकड़ों मेधावियों और नवचयनित युवाओं का हुआ भव्य सम्मान
- एमपीयूएटी से उठी नशामुक्त भारत की हुंकार, मुख्यमंत्री ने दिलाई शपथ, PM मोदी का संदेश बना अभियान की ताकत
- Friendship Day पर प्रकृति से निभाई दोस्ती, कोटा में सैकड़ों पौधों के साथ लिया हरियाली का संकल्प
