अलवर
गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग 248A (Gurugram-Alwar National Highway 248A) पर एक दर्दनाक बड़ा हादसा हो गया। इसमें राजस्थान के अलवर जिले के एक ही परिवार के 6 जनों की मौत हो गई। सोमवार दोपहर सबको एक साथ दफनाया गया। दो गंभीर रूप से घायल का इलाज चल रहा है।
हादसा राजमार्ग पर मालब गांव के नजदीक हुआ जहां एक हाईवा ने थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी, इस टक्कर में हाईवा में सवार 8 लोगों में से 6 की मौत हो गई, जबकि बाकी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को राजकीय शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में भर्ती कराया गया है। सभी अलवर के भिवाड़ी, चूहड़पुर ग्राम पंचायत के कुलावट गांव के रहने वाले थे। मृतकों में तीन महिलाएं, सगे भाइयों की पत्नी हैं। एक चाची सास है। दो बच्चे हैं। परिवार के 2 घायल सदस्यों का इलाज चल रहा है।
भिवाड़ी के कुलावट से यह परिवार हरियाणा में नगीना के पास राजका गांव अपने किसी रिश्तेदार के बीमार होने पर उनसे मिलने गया था। रविवार रात को वापस आते समय हाईवे पर हादसा हो गया।
इनकी हुई मौत
जन्नती पत्नी हाजी वली, जमशिदा पत्नी राशिद, मुमताज पत्नी साजिद, तुब्बसुम पत्नी समयदीन, अनस पुत्र साजिद, सिफराना पुत्री समयदीन की मृत्यु हो गई। इसमें एक मां-बेटा व एक मां-बेटी शामिल हैं। जैसे ही गांव में हाजीवली के परिवार के 6 लोगों की मौत की खबर पहुंची, लोगों की आंखें नम हो गईं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- उदयपुर में ‘मिनी मिलिट्री अकादमी’ का नजारा | 600 NCC कैडेट सीख रहे ड्रोन उड़ाना, फायरिंग और नेतृत्व के गुर
- कुरुक्षेत्र अस्पताल विवाद में नया मोड़ | नर्सों को बलि का बकरा बनाने का आरोप, डीएमए ने उठाए सवाल
- अब कागज की पर्ची नहीं चलेगी | 15 जून से ई-पर्ची के बिना नहीं मिलेगी RGHS की दवा
- रसोई से राष्ट्र निर्माण तक: सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणियों को दिया नया दर्जा | कहा- सिर्फ होममेकर नहीं, ‘नेशन बिल्डर’ हैं महिलाएं
- सुबह दौड़ने निकला था सौरभ, दोपहर तक पहुंच गया मोर्चरी में | प्रेम प्रसंग की चर्चा के बीच गांव में युवक की हत्या
- 1500 किसान, एक मंच और ‘जहर मुक्त खेती’ का संकल्प | चित्तौड़गढ़ में प्राकृतिक खेती को लेकर बड़ा मंथन
- कुर्सी से उठे अफसर-कर्मचारी, योग मैट पर जुटे विभाग | उदयपुर में योग और हार्टफुलनेस ध्यान से दिया तनावमुक्त जीवन का संदेश
- कुतुब मीनार पर चमकी गोडावण की कहानी | कभी राष्ट्रीय पक्षी बनने की दौड़ में था, अब बचाने की जंग का बना चेहरा
- नारी चौपाल में गूंजी महिला सशक्तिकरण की आवाज | योजनाओं की जानकारी के साथ आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश
- ‘शिक्षा विभूषण’ से लेकर ‘शिक्षा श्री’ तक… किसे मिलेगा कौन-सा सम्मान? | शिक्षा विभाग ने जारी किए नए मानदंड
