केक में छिपा खतरा, मिठाई के डिब्बे पर भी सख्ती | अब स्टेपल पिन और तार से पैकिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

एफएसएसएआई ने केक, मिठाई, स्नैक पैकेट और फूड पार्सल की पैकिंग में स्टेपल पिन, धातु के तार और मेटल फास्टनर के इस्तेमाल पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।

2 लाख की डिमांड, 40 हजार की डील और फिर गिरफ्तारी | होटल में एसीबी ने दबोची पुलिस टीम, रेड के बाद महिला SI की तबीयत बिगड़ी

जयपुर के होटल गणगौर में एसीबी ने बेंगलुरु पुलिस की महिला एसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों को दहेज केस में कार्रवाई के नाम पर 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

उदयपुर में ‘मिनी मिलिट्री अकादमी’ का नजारा | 600 NCC कैडेट सीख रहे ड्रोन उड़ाना, फायरिंग और नेतृत्व के गुर

उदयपुर के सीटीएई कॉलेज में आयोजित एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में 600 कैडेट भाग ले रहे हैं। ड्रोन प्रशिक्षण, फायरिंग, एयर विंग गतिविधियां और नेतृत्व विकास कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

कुरुक्षेत्र अस्पताल विवाद में नया मोड़ | नर्सों को बलि का बकरा बनाने का आरोप, डीएमए ने उठाए सवाल

कुरुक्षेत्र अस्पताल प्रकरण पर डीएमए इंडिया ने नर्सिंग स्टाफ को अकेले जिम्मेदार ठहराने पर सवाल उठाए हैं। संगठन ने प्रशासनिक जवाबदेही, स्टाफ की कमी और भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

अब कागज की पर्ची नहीं चलेगी | 15 जून से ई-पर्ची के बिना नहीं मिलेगी RGHS की दवा

राजस्थान में 15 जून से RGHS के तहत बड़ा बदलाव लागू होगा। अब ई-पर्ची के बिना मुफ्त या रियायती दवा नहीं मिलेगी। सरकार ने डॉक्टरों और फार्मेसियों के लिए नए ऑनलाइन नियम जारी किए हैं।

रसोई से राष्ट्र निर्माण तक: सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणियों को दिया नया दर्जा | कहा- सिर्फ होममेकर नहीं, ‘नेशन बिल्डर’ हैं महिलाएं

सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणियों के अवैतनिक घरेलू श्रम को आर्थिक मान्यता देते हुए कहा कि वे सिर्फ होममेकर नहीं, बल्कि नेशन बिल्डर हैं। दुर्घटना मुआवजा मामलों में घरेलू देखभाल का मूल्य 30 हजार रुपये प्रतिमाह माना जाएगा।

सुबह दौड़ने निकला था सौरभ, दोपहर तक पहुंच गया मोर्चरी में | प्रेम प्रसंग की चर्चा के बीच गांव में युवक की हत्या

भरतपुर के सिंघाड़ा गांव में युवक सौरभ जाटव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि प्रेम प्रसंग का एंगल भी चर्चा में है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।

1500 किसान, एक मंच और ‘जहर मुक्त खेती’ का संकल्प | चित्तौड़गढ़ में प्राकृतिक खेती को लेकर बड़ा मंथन

चित्तौड़गढ़ में आयोजित जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला में 1500 किसानों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाकर मिट्टी, पानी और आय बचाने का संदेश दिया।

कुर्सी से उठे अफसर-कर्मचारी, योग मैट पर जुटे विभाग | उदयपुर में योग और हार्टफुलनेस ध्यान से दिया तनावमुक्त जीवन का संदेश

उदयपुर में सहकारिता विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने योग एवं हार्टफुलनेस ध्यान सत्र में भाग लेकर तनावमुक्त जीवन, मानसिक शांति और बेहतर स्वास्थ्य का संदेश दिया।

कुतुब मीनार पर चमकी गोडावण की कहानी | कभी राष्ट्रीय पक्षी बनने की दौड़ में था, अब बचाने की जंग का बना चेहरा

विश्व पर्यावरण दिवस पर कुतुब मीनार पर गोडावण की कहानी का भव्य प्रोजेक्शन शो आयोजित किया गया। संरक्षण प्रयासों और राजस्थान में बढ़ती उम्मीदों को लेकर जागरूकता फैलाने की पहल।