नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। विमान हादसे में शहीद हुए CDS जनरल बिपिन रावत और भाजपा के दिवंगत नेता कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।
केंद्र सरकार ने जो सूची जारी की है, उसमें विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए 128 लोगों को सम्मानित करने का ऐलान किया है। इनमें 4 लोगों को पद्म विभूषण, 17 लोगों को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्म श्री से नवाजा जाएगा।
पिछले साल दिसंबर में देश ने अपने पहले सीडीएस बिपिन रावत को खो दिया था। उनकी हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई थी।अब उनके शौर्य को सलाम करने के लिए सरकार द्वारा उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।
उनके आलावा प्रभा अत्रै को कला, राधेश्याम खेमका को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
इनको मिला पद्म भूषण
- गुलाम नबी आजाद – पब्लिक अफेयर्स
- विक्टर बनर्जी- आर्ट
- गुरमीत बावा (मरणोपरांत) – आर्ट
- बुद्धदेव भट्टाचार्य – पब्लिक अफेयर्स
- नटराजन चंद्रशेखरन – ट्रेड एंड इंडस्ट्री
- कृष्णा एल्ला और सुचित्रा एगुलाम नबी आजाद – ल्ला – ट्रेड एंड इंडस्ट्री
- मधुर जाफरी – पाक कला
- देवेंद्र झाझरिया – स्पोर्ट्स
- राशिद खान – आर्ट
- राजीव महर्षि – सिविल सर्विस
- सत्या नडेला – ट्रेड एंड इंडस्ट्री
- सुंदर पिचाई- ट्रेड एंड इंडस्ट्री
- साइरस पूनावाला – ट्रेड एंड इंडस्ट्री
- संजय राजाराम (मरणोपरांत) – साइंस एंड इंजीनियरिंग
- प्रतिभा रे – लिटरेचर एंड एजुकेशन
- स्वामी सचिदानंद- लिटरेचर एंड एजुकेशन
- वशिष्ठ त्रिपाठी – लिटरेचर एंड एजुकेशन
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- उदयपुर में ‘मिनी मिलिट्री अकादमी’ का नजारा | 600 NCC कैडेट सीख रहे ड्रोन उड़ाना, फायरिंग और नेतृत्व के गुर
- कुरुक्षेत्र अस्पताल विवाद में नया मोड़ | नर्सों को बलि का बकरा बनाने का आरोप, डीएमए ने उठाए सवाल
- अब कागज की पर्ची नहीं चलेगी | 15 जून से ई-पर्ची के बिना नहीं मिलेगी RGHS की दवा
- रसोई से राष्ट्र निर्माण तक: सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणियों को दिया नया दर्जा | कहा- सिर्फ होममेकर नहीं, ‘नेशन बिल्डर’ हैं महिलाएं
- सुबह दौड़ने निकला था सौरभ, दोपहर तक पहुंच गया मोर्चरी में | प्रेम प्रसंग की चर्चा के बीच गांव में युवक की हत्या
- 1500 किसान, एक मंच और ‘जहर मुक्त खेती’ का संकल्प | चित्तौड़गढ़ में प्राकृतिक खेती को लेकर बड़ा मंथन
- कुर्सी से उठे अफसर-कर्मचारी, योग मैट पर जुटे विभाग | उदयपुर में योग और हार्टफुलनेस ध्यान से दिया तनावमुक्त जीवन का संदेश
- कुतुब मीनार पर चमकी गोडावण की कहानी | कभी राष्ट्रीय पक्षी बनने की दौड़ में था, अब बचाने की जंग का बना चेहरा
- नारी चौपाल में गूंजी महिला सशक्तिकरण की आवाज | योजनाओं की जानकारी के साथ आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश
- ‘शिक्षा विभूषण’ से लेकर ‘शिक्षा श्री’ तक… किसे मिलेगा कौन-सा सम्मान? | शिक्षा विभाग ने जारी किए नए मानदंड
