जयपुर
राजस्थान में तबादला करने की दे गई समयावधि दो दिन पहले खत्म हो गई, इसके बाद भी शनिवार को Back Date में शिक्षा विभाग में ट्रांसफर की झड़ी लग गई। हालांकि शनिवार को भी राजकीय अवकाश था, फिर भी धड़ाधड़ सूचियां जारी की गईं। बैकडेट में ज्यादातर वरिष्ठ अध्यापकों के साथ ही प्रधानाचार्यों के तबादले किए गए हैं। स्कूल व्याख्याताओं की तबादला सूचियां भी आज ही जारी हो सकती हैं।
आपको बता दें कि सरकार ने पहले 14 जुलाई से 14 अगस्त तक तबादलों पर लगी रोक हटाई थी। इसके बाद इस छूट को दो बार में 30 सितंबर तक बढ़ाया गया। इस बीच एक बार वरिष्ठ शिक्षकों और स्कूल व्याख्याताओं की तबादला सूचियां जारी हुई थी। 30 सितंबर को तबादलों के लिए दी गई छूट की समयावधि खत्म हो गई। इसके बाद आज शनिवार को फिर से धड़ाधड़ एक के बाद एक कई तबादला सूचियां जारी हुई हैं। इनमें 25 सितंबर से लेकर 30 सितंबर की अलग-अलग तारीख अंकित की गई हैं।
प्रिंसिपल के दो आदेश जारी हुए हैं, जिसमें सात सौ से अधिक स्कूलों के प्रिंसिपल इधर से उधर कर दिया है। एक आदेश में 298 प्रिंसिपल जबकि एक अन्य आदेश में 439 प्रिंसिपल का तबादला हुआ है। इसी तरह आदेश में 47 स्कूलों के हेडमास्टर इधर से उधर किए गए हैं। वहीं सीनियर टीचर्स के ट्रांसफर बड़ी संख्या में किए गए हैं। करीब डेढ़ हजार सीनियर टीचर्स इधर से उधर होंगे। संयुक्त निदेशक स्तर पर हुए इन ट्रांसफर में जोधपुर में 130, भरतपुर में 28, बारां में 14 ट्रांसफर हुए हैं। इसके अलावा सीनियर टीचर्स को एक से दूसरे जिले में स्थानान्तरित किया गया है। करीब एक हजार सीनियर टीचर्स को गृह जिलों में भेजते हुए अलग अलग आदेश जारी किए गए हैं। फिजिकल टीचर्स के भी ट्रांसफर आदेश जारी हुए हैं। उन्हें भी गृह जिलों में काम करने का अवसर दिया गया है।
थर्ड ग्रेड की अटकी
अभी शिक्षक ग्रेड-3 के तबादलों की सूचियां अटक रही हैं। सरकार ने शिक्षक ग्रेड-3 के तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए और गाइडलाइन बनाकर तबादले करने की बात कही गई थी। 85 हजार शिक्षकों ने तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन किए। लेकिन इतनी मशक्क्त के बाद भी इनके तबादलों की गाइडलाइन अभी तक बन नहीं पाई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- फतेहसागर की पाल पर साइकिलों की रफ्तार, गूंजा ‘फिट इंडिया’ संदेश | विश्व साइकिल दिवस पर युवाओं ने दिया हरित और स्वस्थ जीवन का आह्वान
- 135 विद्यार्थियों का सम्मान, ‘हरितिमा-2026’ में गूंजा प्रतिभा और परिश्रम का उत्सव | कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर में दिखा शिक्षा, संस्कृति और नवाचार का संगम
- पोस्टर से कविता तक गूंजा पर्यावरण का संदेश | ‘नीड़ से नभ तक’ कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
- 560 लोगों ने उठाया हरित भविष्य का संकल्प | विश्व पर्यावरण सप्ताह पर डालमिया भारत ने बोकारो में छेड़ी जागरूकता की मुहिम
- जयपुर में सनसनी: साइकिल लेकर निकली वंशिका, सुबह मिली लाश | CCTV में कैद आखिरी सफर, अब हर फ्रेम से तलाशा जा रहा सच, परिजन धरने पर बैठे
- बस में 85 लाख, घर से 45 लाख और मिले | बीज निगम के नामित निदेशक तक पहुंची ACB की जांच
- भरतपुर का ‘अपना घर’ अब बिहार में भी बनेगा सहारा | 4 शहरों में खुलेंगे सेवा केंद्र, मॉडल देखने पहुंच रहा सरकारी दल
- भरतपुर की सड़कों पर उतरी पर्यावरण की ‘हरी सेना’ | 9 झांकियां, गौरैया बचाओ अभियान और हजारों कदमों ने दिया बड़ा संदेश
- लैंड पूलिंग पर किसानों का बड़ा विरोध, भाजपा कार्यालय में गरमाई बैठक | 12 गांवों के किसान आमने-सामने, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बैंक में CBI का ‘जाल’… रिश्वत का पूरा खेल ध्वस्त | नोट हाथ में लेते ही ब्रांच मैनेजर और बैंक मित्र रंगे हाथ दबोचे गए
