मां गंगा का अवतरण दिवस है गंगा दशहरा

गंगा दशहरा पर विशेष

मुरारी शर्मा एडवोकेट  


ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी को प्रति वर्ष गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा 30 मई, यानी आज मंगलवार के दिन मनाया जा रहा है। पुराणों के अनुसार भगीरथी की तपस्या के बाद जब गंगा माता धरती पर आती हैं उस दिन ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की  दशमी थी। गंगा माता के धरती पर अवतरण के दिन को ही गंगा दशहरा के नाम से पूजा जाना जाने लगा। इस दिन गंगा नदी में खड़े होकर जो गंगा स्तोत्र पढ़ता है वह अपने सभी पापों से मुक्ति पाता है। स्कंद पुराण में दशहरा नाम का गंगा स्तोत्र दिया हुआ है।

दिल्ली में सड़क पर खौफनाक वारदात ‘साक्षी’ तड़पती रही और ‘साहिल’ चाकुओं से गोदता रहा… इससे भी मन नहीं भरा तो पत्थर से सिर कुचल दिया | इस वीडियो में देखिए पूरी घटना

अगर आप गंगा नदीं नही जा पा रहे हैं तो आप घर के पास किसी नदी या तालाब में गंगा माँ का ध्यान करते हुए स्नान कर सकते हैं। यदि वह भी संभव ना हो तो अपने घर के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। गंगा जी का ध्यान करते हुए षोडशोपचार से पूजन करना चाहिए। इसके बाद इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

 ”ॐ नम: शिवायै नारायण्यै दशहरायै गंगायै नम:”

इस मंत्र के बाद “ॐ नमो भगवते ऎं ह्रीं श्रीं हिलि हिलि मिलि मिलि गंगे माँ पावय पावय स्वाहा” मंत्र को पांच पुष्प अर्पित करते हुए गंगा को धरती पर लाने भगीरथी का नाम मंत्र से पूजन करना चाहिए। इसके साथ ही गंगा के उत्पत्ति स्थल को भी स्मरण करना चाहिए। गंगा जी की पूजा में सभी वस्तुएं दस प्रकार की होनी चाहिए। जैसे दस प्रकार के फूल, दस गंध, दस दीपक, दस प्रकार का नैवेद्य, दस पान के पत्ते, दस प्रकार के फल होने चाहिए।

अगर आप पूजन के बाद दान देना चाहते हैं तो दस चीजें का ही दान दें, क्योंकि ये अच्छा माना जाता है, लेकिन जौ और तिल का दान सोलह मुठ्ठी का होना चाहिए। दक्षिणा भी दस ब्राह्मणों को देनी चाहिए। जब गंगा नदी में स्नान करें तब भी दस बार डुबकी लगानी चाहिए।

गंगा दशहरा के पर्व पर दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। गंगा दशहरा पर शीतलता प्रदान करने वाली वस्तुओं का विशेष महत्व है। इसमें आप ठण्डे फल पंखा मटका आदि वस्तुएँ दान कर सकते हैं। इस दिन घर में सत्यनारायण की कथा कराने का भी विशेष महत्व माना जाता है।

नोट: अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें  

राहुल गांधी के साथ मीटिंग में गहलोत-पायलट में सुलह, मिलकर लड़ेंगे चुनाव | तनातनी पर फिलहाल लगा विराम

दिल्ली में सड़क पर खौफनाक वारदात ‘साक्षी’ तड़पती रही और ‘साहिल’ चाकुओं से गोदता रहा… इससे भी मन नहीं भरा तो पत्थर से सिर कुचल दिया | इस वीडियो में देखिए पूरी घटना

सौंदर्य…

इस सरकारी यूनिवर्सिटी में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बम्पर भर्ती | देखिए डिटेल