आणंद/पाली
गुजरात के अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस वे पर नडियाद के समीप 22 जून की दोपहर करीब 1 बजे तेज रफ्तार कार सडक़ किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 3 जनों की मौत हो गई। इनमें एक महिला व दो किशोरियां शामिल हैं। कार में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार तीन लोगों में से एक महिला का सिर उसके धड़ से अलग हो गया।
जानकारी के अनुसार पिछले कई वर्षों से खेड़ा जिले के मेहोड़ेल गांव में रहने वाले व राजस्थान के पाली जिले की सुमेरपुर तहसील के तखतगढ़ गांव के मूल निवासी हरीश केसरमल सोनी अपने 4 वर्ष के बच्चे के मुंडन कार्यक्रम के लिए गए थे। मुंडन कार्यक्रम के बाद लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसा महोड़ेल गांव स्थित घर से 13 किलोमीटर दूर हुआ। कार अहमदाबाद से वडोदरा की ओर जा रही थी। कार काफी स्पीड में थी। इसी दौरान अचानक कार अनियंत्रित हो गई और साइड में खड़े एक खाली ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूरी कार के चिथड़े हो गए। वहीं ट्रक भी अपनी जगह से हिल गया था।
महिला का धड़ से अलग हो गया था सिर
कार में तीनों लोगों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए थे। वहीं, एक महिला का सिर अलग होकर धड़ के पास ही पड़ा था। घायलों को नाडियाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इनकी हुई मौत
हादसे में महोड़ेल गांव के गांधीचौक क्षेत्र में जेवर की दुकान चलाने वाले हरीश सोनी की पत्नी टीसाबेन, उनकी पुत्री जीकिशा सोनी व एक अन्य रिश्तेदार नयनाबेन उर्फ नेहा सोनी की मौत हो गई। जबकि हरीश सोनी, उनके दो पुत्र लाख सिंह व यश तथा अन्य रिश्तेदार मीराबेन केशरमल सोनी व जिगरभाई नारणभाई सोनी घायल हो गए। नडियाद ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस घटना से तखतगढ़ में शोक छा गया।
ये भी पढ़ें
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
- रेलवे का बड़ा फैसला: नॉन-सेफ्टी पदों पर पदोन्नति में मिलेगा ‘बेस्ट अमंगस्ट द फेल्ड’ नीति का लाभ
