जयपुर
प्रदेश के 1400 बीएड कॉलेजों से बीएड करने वाले करीब डेढ़ लाख छात्रों को विभाग अब घर-घर भेजकर इंटर्नशिप करवाएगा। विभाग पहले इन्हें स्कूलों में बुलाएगा और फिर घर-घर भेजकर इंटर्नशिप करवाएगा। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान बीएड की इंटर्नशिप कराने को लेकर ये निर्देश दिए।
आपको बता दें कि पिछले साल कोविड में इन छात्रों को प्रथम वर्ष से बिना परीक्षा प्रमोट कर दिया गया था। ऐसे में प्रथम वर्ष में भी इंटर्नशिप पूरी नहीं हो पाई। अब अंतिम वर्ष में होने वाली 94 दिन की इंटर्नशिप पूरी नहीं हो पाई है।
छात्रों ने की इंटर्नशिप रद्द करने मांग
विभाग के इस निर्णय का बीएड छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि डिग्री पूरी होने में कोरोना के कारण समय लग रहा है। ऐसे में अब इंटर्नशिप कराई गई तो चार महीने और लगेंगे। ऐसे में रिजल्ट 2022 में आएगा। इस प्रक्रिया के तहत दो साल की बीएड तीन साल में जाकर पूरी होगी। छात्रों ने इंटर्नशिप रद्द करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें
- राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर फिर जांच की आंच, अक्टूबर के वेतन बिल में करना होगा यह काम
- जो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना चाहते, उनके लिए खुला है भरतपुर का ‘नेकी दरबार’
- राजस्थान में सनसनीखेज वारदात: खेत में मिले चाचा और दो मासूम भतीजों के शव, एक का शव पेड़ से लटका मिला
- कौन है इस मासूम का परिवार? जयपुर में लावारिस मिली 8 माह की बच्ची की पहचान में जुटी पुलिस
- 20 करोड़ से ज्यादा का बजट, टेंडर भी जारी… फिर दो साल से गड्ढों में क्यों फंसा भरतपुर का गोलपुरा बाईपास?
- सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बदल लें फैसला तो क्या होगा? राजस्थान हाईकोर्ट ने बताया नियमों का अहम पहलू
- भरतपुर के डीग में दहला देने वाली वारदात: ननिहाल आए 13 साल के जुड़वा भाइयों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में सनसनी
- ‘सत्ता परिवर्तन नहीं, अपने पिट्ठू बैठाना मकसद’… मोहन भागवत के बयान में छिपा बड़ा राजनीतिक संदेश
- PNB में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल: ग्रामीण के नाम पर निकाले 10 लाख, बैंक का नोटिस आते ही उड़े होश
- फाइलों के बोझ तले दबा राजस्थान हाईकोर्ट: क्या था वो फरमान, जिसे बदलने के लिए खुद अदालत को लगानी पड़ी अर्जी?
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
