नई दिल्ली
केन्द्र सरकार के करीब 52 लाख कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनभोगियों को जल्द खुशखबरी मिल सकती है। केन्द्र सरकार इसी माह महंगाई भत्ते को लेकर बड़ा फैसला लेने जा रही है। सरकार ने 1 जुलाई 2021 से केन्द्रीय कर्मियों और पेंशनभोगियों के लिए DA और DR को फिर से लागू करने की घोषणा कर रखी है, लेकिन इनकी पिछली तीन किश्तों को लेकर मामला अटका हुआ है। सरकार इसी महीने महंगाई भत्ते (DA) और डियरनेस रिलीफ (DR) पर निर्णय लेने के लिए एक अहम बैठक करने जा रही है। इसकी डेट भी फिक्स कर दी गई है।
सूत्रों ने ‘नई हवा’ को बताया कि केन्द्र सरकार कर्मचारियों की प्रतिनिधि संस्था National Council Of JCM के साथ बैठक करने जा रही है। इस बैठक में संस्था के पदाधिकारियों के साथ-साथ वित्त मंत्रालय और कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय के अधिकारी हिस्सा लेंगे। यह बैठक 26 जून को होगी। माना जा रहा है कि इसी बैठक के बाद केंद्र के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और डियरनेस रिलीफ (DR) पर निर्णय हो जाएगा। केन्द्रीय कर्मचारियों की प्रतिनिधि संस्था ने इस बैठक की पुष्टि की है। ‘National Council Of JCM’ के सचिव (स्टाफ) शिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता कैबिनेट सचिव करेंगे। आपको बता दें कि DA और DR पर फैसले को लेकर पहले ये बैठक 8 मई 2021 को होनी थी। लेकिन देश में कोरोना की दूसरी लहर के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया।
महंगाई भत्ता बैठक का मुख्य एजेंडा
प्रस्तावित बैठक का मुख्य एजेंडा केन्द्रीय कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के हिसाब से महंगाई भत्ते का भुगतान करना है। इसी के साथ केन्द्र सरकार के रिटायर्ड कर्मचारियों को DR का लाभ देने पर भी इस दौरान विचार किया जाएगा। शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि केन्द्रीय कर्मचारियों और केन्द्र के रिटायर्ड कर्मचारियों के DA और DR के एरियर के भुगतान पर बातचीत करेंगे। ये एरियर 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 का बकाया है।
जल्द ही खुशखबरी की उम्मीद
मिश्रा ने उम्मीद जताई कि केन्द्रीय कर्मचारियों और केन्द्र के रिटायर्ड कर्मचारियों को जल्द ही खुशखबरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि DA और DR को लेकर वित्त मंत्रालय के अधिकारियों और कैबिनेट सचिव का रुख काफी सहयोगात्मक रहा है। इसलिए ‘National Council Of JCM’ को इस बैठक से 1.12 करोड़ केन्द्रीय कर्मचारियों औश्र पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी आने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
