प्रशासन द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के तोड़फोड़ की कार्यवाही का विरोध करते हुए हीरादास चौराहा से तोप सर्कल तक सभी व्यापारियों ने शनिवार को अपने प्रतिष्ठान बंद कर आधे दिन का सांकेतिक धरना दिया और सभा की।
इस मौके पर भरतपुर ज़िला व्यापार महासंघ के ज़िला प्रवक्ता विपुल शर्मा मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से चर्चा कर उनको आश्वस्त किया कि व्यापार महासंघ उनके साथ है। उन्होंने कहा कि सोमवार को महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता, ज़िला महामंत्री नरेंद्र गोयल, जयप्रकाश बजाज व अन्य पधाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल ज़िला कलेक्टर से मुलाकात कर विरोध दर्ज कराएंगे।
प्रवक्ता विपुल शर्मा ने कहा कि व्यापार महासंघ कभी भी अतिक्रमण का समर्थन नहीं करता, परंतु अतिक्रमण हटाने के नाम पर तानाशाही भी सही नहीं जायेगी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाइए लेकिन उसके लिए आप पहले व्यापारी को समय दीजिए। इसके बाद भी व्यापारी नहीं हटाता है तो फिर कार्यवाही करें। परन्तु बिना सूचना सीधा दुकानों में तोड़ फोड़ की गई तो व्यापार महासंघ इसका विरोध करेगा।
इस मौके पर हीरादास व्यापार संघ के महामंत्री पवन चौधरी अटारी टोहिला, भूरा पार्षद, बंटू भाई, बिन्नु, नीलू एवं अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे और व्यापारियों को सांत्वना दी। पवन चौधरी ने हीरादास व्यापार संघ की ओर से इस गतिरोध के जल्दी दूर होने की उम्मीद जताई।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें