नई टिहरी
उत्तराखंड में 11 मई मंगलवार शाम को फिर आपदा आई। इसमें बदल फटने से अनेक माकन और दुकान मलबे में दब गए।कोरोना कर्फ्यू के कारण दुकानों के बन्द रहने से भारी-जान माल का नुकसान होने से बच गया। हालांकि मलबे में किसी के दबने को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। बदल फटने के यह घटना नई टिहरी में दशरथ पर्वत पर हुई। इससे शांता नदी में उफान आ गया और इससे देवप्रयाग के शांति बाजार को भारी नुकसान पहुंचा। आईटीआई का तीन मंजिला भवन पूरी तरह ध्वस्त हो गया। शांता नदी से सटी दस से अधिक दुकानें भी बह गई। देवप्रयाग नगर से बस अड्डे की ओर आवाजाही करने वाला रास्ता और एक पुलिया पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। मलबे में किसी के दबने को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। कोरोना कर्फ्यू के कारण आईटीआई सहित दुकानों के बन्द रहने से भारी-जान माल का नुकसान होने से बच गया।
बादल फटने की घटना से वाली शांता नदी अचानक भारी उफान से भारी मात्रा में पानी के साथ आए मिट्टी और पत्थरों ने शांति बाजार में तबाही मचा दी, जिससे सीमेंट और सरियों के पिलरों पर खड़ा आईटीआई का तीन मंजिला भवन जमीदोज हो गया। आईटीआई भवन में मौजूद सुरक्षा कर्मी दीवान सिंह ने किसी तरह अपनी जान बचाई। आईटीआई भवन में मौजूद कम्प्यूटर सेंटर, निजी बैंक, बिजली, फोटोग्राफी सहित करीब दस दुकानें नदी में आए मलबे की चपेट में आने से पूरी तरह ध्वस्त हो गई। शांति बाजार में भारी नुकसान होने काअनुमान है। देवप्रयाग थाना पुलिस को अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। देवप्रयाग थाना प्रभारी एमएस रावत ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम को तैनात कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें
- BDA पर भड़के किसान, पास हुआ निंदा प्रस्ताव | बोले- हमें ‘भू-माफिया’ बताकर सरकार को गुमराह किया जा रहा, अब CM से सीधी मुलाकात की तैयारी
- TMC में ‘महाभारत’ | 60 विधायक लेकर अलग हुए बागी, ममता ने पूरी पार्टी की कमेटियां ही भंग कर दीं
- मस्टरोल के बदले ‘महीना’ मांग रहा था बाबू | 25 हजार जेब में रखते ही ACB ने दबोचा, पंचायत कार्यालय में मचा हड़कंप
- UP: जनगणना ड्यूटी के बीच शिक्षकों की दोहरी परेशानी | MDM राशन संकट और ऑनलाइन कार्यों के दबाव पर BSA को सौंपे गए दो ज्ञापन
- Bharatpur: जमीनी रंजिश ने ली जान | भतीजे ने चाचा का किया कत्ल, चक सहना गांव में सनसनी और तनाव
- होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत
- अपना हाथ जगन्नाथ …
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
12 और 13 मई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 12 और 13 मई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 11 और 14 मई को राज्य के अनेक पर्वतीय जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश, गर्जना, आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। 13 मई को उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है। टिहरी, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा, बर्फबारी एवं मैदानी क्षेत्रों में हल्की से हल्की बारिश, गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
