पटना
3 लाख शिक्षकों को मिलेगा 2 माह का वेतन
बिहार के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर आई है। नीतीश कैबिनेट ने बिहार के शिक्षकों के वेतन के लिए करीब 1716 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी। नीतीश कैबिनेट की वर्चुअल मीटिंग में इसकी स्वीकृति दी गई। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने बताया कि यह राशि केंद्र सरकार के हिस्से की है। अभी की स्थिति में केंद्र से यह राशि मिलने में कठिनाई हो रही थी, इसलिए बिहार सरकार ने अपने कोष से मंजूरी दे दी है। इस राशि से बिहार के करीब 3 लाख शिक्षकों को दो माह का वेतन मिल सकेगा।
ये भी पढ़ें
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने हल ही में शिक्षकों को आश्वस्त किया था कि बिहार में सभी शिक्षाकर्मियों के बकाए वेतन का भुगतान अगले दो सप्ताह के अंदर हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक विद्यालयों और मदरसों में भुगतान ईद-उल फितर से पहले करने का प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों के साथ संस्कृत शिक्षण संस्थानों के वेतन और पेंशन की राशि भी आवंटित की गई है। 6 मई को 66,104 नगर पंचायत प्रखंड शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए जीओबी मद की राशि का आवंटन जारी कर दिया था। इस मद में कुल 862 करोड़ 36 लाख 26 हजार 692 रुपए जारी किए गए थे। इसके बाद बाकी बचे 2 लाख 56 हजार 896 नियोजित शिक्षकों ने भी वेतन भुगतान के लिए मांग तेज की थी। इन्हें समग्र शिक्षा अभियान (SSA) मद से वेतन का भुगतान होता है। इन शिक्षकों का 3 से 4 महीने का वेतन बकाया है।
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
