नई हवा ब्यूरो
जयपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राजस्थान के 12 जिलों में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को अनिश्चिकाल के लिए टाल दिया गया है। पहले मई-जून में चुनाव करवाने की तैयारियां थीं। कोरोना के हालात सामान्य होने के बाद ही इन जिलों में चुनाव हो सकेंगे।
आपको बता दें कि जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली,सवाई माधोपुर, कोटा, बारां, जोधपुर, सिरोही और श्रीगंगानगर में पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव होने थे। इन 12 जिलों में करीब डेढ़ साल से ही जिला प्रमुख और प्रधान के पद प्रशासक संभाल रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग कोविड की समय समय पर समीक्षा करके बाद ही 12 जिलों में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव करवाने पर फैसला करेगा।
भाजपा और कांग्रेस दोनों ने कहा था कि टाले जाएं चुनाव
कांग्रेस-भाजपा ने भी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव टालने की ही मांग की थी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- कोविड काल में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव नहीं होने चाहिए। हमने मुख्यमंत्री से मांग की थी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि अभी पंचायतीराज संस्थााओं के चुनाव करवाने का माहौल नहीं है। कोविड के हालात ठीक होने पर ही चुनाव करवाए जाने चाहिए।
ये भी पढ़ें
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
- MB और Completion Certificate पर दस्तखत की कीमत 30 हजार, पंचायत समिति में ACB का ट्रैप, सहायक अभियंता रंगे हाथ पकड़े गए
- हिंदी दिवस पर रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में प्रतिभाओं का मंचन; वाद-विवाद, काव्य पाठ और निबंध प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया दम
- 65 वार्डों में 36 निर्दलीय, भरतपुर नगर निगम चुनाव ने बदला सियासी मिजाज, भाजपा 20 पर सिमटी | कांग्रेस के आंकड़े में भी पेंच
- हिंदी दिवस पर नदबई कॉलेज में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता; प्रतियोगिताओं में प्रतिभा ने बटोरी सराहना
- वैर नगर पालिका: 25 वार्डों का फैसला आया, लेकिन चेयरमैन की कुर्सी का खेल अभी बाकी; वैर में 20 निर्दलीयों ने बिगाड़ा भाजपा-कांग्रेस का गणित
- अब रेलवे कॉलोनियों में सिलेंडर का इंतजार नहीं, गैस पहुंचाने की तैयारी में सरकार, बदलने वाली है पूरी व्यवस्था
- गणेश चतुर्थी पर रंगों में उतरे गणपति और भारतीय संस्कृति के रंग, Sunaina’s Art Studio में सजी प्रतिभाओं की दुनिया
- वर्षों से काम कर रहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अचानक किस बात का डर? नए चयन की चर्चा ने कुम्हेर में बढ़ाई बेचैनी
