NCC कैंप में गूंजा सेना में भर्ती का मंत्र | अधिकारियों ने कैडेट्स को बताए सफलता के गुर, देशसेवा का बढ़ाया जोश

उदयपुर में एमपीयूएटी और 6 राज एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के प्री वायु सैनिक कैंप व CATC में सेना भर्ती बोर्ड के अधिकारियों ने कैडेटों को भारतीय सेना की भर्ती प्रक्रिया, पात्रता और तैयारी के गुर बताए।

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर एवं 6 राज एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्री वायु सैनिक कैंप-1, ड्रोन प्रशिक्षण शिविर तथा संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC) में कैडेटों को भारतीय सेना में करियर बनाने के लिए विशेष मार्गदर्शन दिया गया। विंग कमांडर नटराज डागुर के नेतृत्व में संचालित शिविर के दौरान सेना भर्ती बोर्ड के अधिकारियों ने कैडेटों के साथ संवाद कर भर्ती प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया।

ठाकरे को दिल्ली में सबसे बड़ा झटका | 9 में से 6 सांसद बगावत पर, शिंदे खेमे में विलय की तैयारी

विशेष व्याख्यान में अधिकारियों ने भारतीय सेना में भर्ती के लिए आवश्यक पात्रता, चयन प्रक्रिया, विभिन्न प्रवेश योजनाओं और तैयारी की रणनीति पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, नियमित अभ्यास और सकारात्मक सोच ही सेना तक पहुंचने की सबसे मजबूत सीढ़ियां हैं।

कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेटों ने सेना में भर्ती से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तारपूर्वक उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। संवादात्मक सत्र ने कैडेटों में सेना के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास को नई ऊर्जा प्रदान की।

कैडेटों ने भी भारतीय सेना की वर्दी पहनकर राष्ट्रसेवा करने की अपनी इच्छा व्यक्त की और देश के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया।

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप | केंद्र सरकार ने खत्म की बड़ी छूट, छोटे गांवों में भी सख्त नियम लागू

शिविर के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर नटराज डागुर ने कहा कि इस तरह के प्रेरक व्याख्यान एनसीसी कैडेटों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सेवा की भावना को और अधिक मजबूत बनाते हैं।

इस अवसर पर केयर टेकर ऑफिसर राम नारायण कुम्हार सहित शिविर के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *