भुसावर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर संपूर्ण रामायण पाठ, शिव विवाह, राजा मोरध्वज कथा, भजन संध्या और प्रसादी वितरण का भव्य आयोजन किया गया।
भुसावर। लक्ष्मी नारायण मंदिर, शैतान पाड़ा में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में संपूर्ण माह कीर्तन मंडल के तत्वावधान में संपूर्ण रामायण पाठ, शिव विवाह एवं राजा मोरध्वज की कथा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजनों की प्रस्तुति ढोलक और वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों के साथ की गई, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
ठाकरे को दिल्ली में सबसे बड़ा झटका | 9 में से 6 सांसद बगावत पर, शिंदे खेमे में विलय की तैयारी
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने ढोलक की थाप पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। भक्ति और उल्लास से भरपूर प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।
कमेटी की संयोजिका लता मित्तल ने बताया कि भजन मंडली की मीनाक्षी, सुंदरी, सुनीता, सीमा सैन, लक्ष्मी एवं सुनीता सैनी सहित अन्य कलाकारों को आयोजन समिति की ओर से गायत्री देवी, लता मित्तल, कृष्णा एवं सलोनी जिंदल ने स्मृति चिन्ह, साड़ी एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण की व्यवस्था भी की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और आध्यात्मिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
