भरतपुर में माहेश्वरी मंडल समिति द्वारा 19 से 23 जून तक पांच दिवसीय श्री महेश नवमी महोत्सव आयोजित होगा। सुंदरकांड, गौसेवा, रुद्राभिषेक, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सहभोज सहित कई आयोजन होंगे।
भरतपुर। माहेश्वरी समाज का सबसे बड़ा धार्मिक एवं सामाजिक उत्सव श्री महेश नवमी समारोह इस वर्ष 19 जून से 23 जून तक पांच दिवसीय आयोजन के रूप में मनाया जाएगा। माहेश्वरी मंडल समिति, जिला भरतपुर ने इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों, समाजसेवा, गौसेवा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विशाल सहभोज सहित कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है, जिसमें भरतपुर, धौलपुर, डीग और अलवर जिले के माहेश्वरी परिवार बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
ठाकरे को दिल्ली में सबसे बड़ा झटका | 9 में से 6 सांसद बगावत पर, शिंदे खेमे में विलय की तैयारी
समिति के जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी ने बताया कि समारोह का शुभारंभ 19 जून को आरबीएम अस्पताल स्थित श्री अन्नपूर्णा रसोई में जरूरतमंद लोगों को खीर-पूड़ी की प्रसादी वितरित कर किया जाएगा।
20 जून को माहेश्वरी कुंज समिति भवन में श्रद्धालुओं की सहभागिता से सुंदरकांड का सामूहिक पाठ आयोजित होगा, जबकि 21 जून को श्री जड़खोर धाम गौशाला में विशेष गौसेवा कार्यक्रम रखा गया है। इस दौरान समिति के 21 सदस्य स्वयं गौशाला पहुंचकर गोमाताओं को चारा खिलाएंगे और सेवा कार्य में भाग लेंगे।
समारोह के चौथे दिन 22 जून को माहेश्वरी कुंज, नीमदा गेट स्थित समिति भवन में रुद्राभिषेक, भव्य फूल बंगला झांकी और महा आरती का आयोजन होगा। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद समाजबंधुओं के लिए सहभोज की भी व्यवस्था की गई है।
23 जून को महेश नवमी के मुख्य दिवस की शुरुआत सुबह 5 बजे श्री बिहारीजी की मंगला झांकी के दर्शन से होगी। इसके बाद परिक्रमा मार्ग में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। समिति भवन में भगवान महेश की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न होगी।
समारोह का मुख्य आकर्षण 23 जून की शाम 5 बजे से होटल ओम कॉम्प्लेक्स, जघीना गेट, सर्कुलर रोड, भरतपुर में आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या होगी। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, समाजजनों का सम्मान और सहभोज का आयोजन किया जाएगा।
समिति के महामंत्री मुकेश कुमार माहेश्वरी ने बताया कि इस महोत्सव में भरतपुर, धौलपुर, डीग और अलवर जिले के माहेश्वरी समाज के परिवार बड़ी संख्या में भाग लेंगे। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जुगलकिशोर सोमाणी, उपाध्यक्ष रामावतार आगीवाल तथा मंत्री राजकुमार धूत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा श्री जड़खोर धाम में गौसेवा से जुड़े चाँद रतन चांडक एवं मुरली मनोहर मालपानी को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। समिति का कहना है कि यह पांच दिवसीय आयोजन समाज में धार्मिक आस्था, सेवा, संस्कार और सामाजिक एकता को और अधिक मजबूत करेगा।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
