जयपुर में रक्तकोष फाउंडेशन का द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। झालावाड़ और जोधपुर को सर्वश्रेष्ठ जिला पुरस्कार मिला, जबकि भरतपुर टीम को भी मंच से सम्मानित किया गया।
जयपुर। रक्तदान जनजागरूकता को समर्पित रक्तकोष फाउंडेशन का द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह जयपुर में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयपुर कमिश्नर सचिन मित्तल तथा अध्यक्षता मुख्यमंत्री सचिव डॉ. जितेन्द्र सोनी ने की।
ठाकरे को दिल्ली में सबसे बड़ा झटका | 9 में से 6 सांसद बगावत पर, शिंदे खेमे में विलय की तैयारी
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल विश्नोई, महासचिव तारा चन्द शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज सुथार, संयोजक डॉ. अनिल मार्मिट तथा कोषाध्यक्ष नितिशा शर्मा सहित संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए झालावाड़ को सर्वश्रेष्ठ जिला का प्रथम पुरस्कार तथा जोधपुर को द्वितीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों में रक्तदान सेवा के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला।
भरतपुर जिला ब्रांड एम्बेसडर अरविन्द मित्तल ने बताया कि अधिवेशन में भरतपुर जिले का प्रतिनिधित्व संभाग प्रभारी मोहन जोशी, जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर पांडेय तथा जिला उपाध्यक्ष आशीष चतुर्वेदी ने किया। तीनों पदाधिकारियों को रक्तदान सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए मंच से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
