गहलोत सरकार ने देर रात किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 336 RAS के तबादले, कई ADM, आबकारी अधिकारी, JDA उपायुक्त, यूनिवर्सिटीज के रजिस्ट्रार बदले | यहां देखिए पूरी लिस्ट
गहलोत सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 336 RAS अफसरों के तबादले कर दिए। जारी तबादला सूची के अनुसार सरकार ने कई आबकारी अधिकारियों, अतिरिक्त जिला कलक्टर और कई यूनिवर्सिटीज के रजिस्ट्रार को भी बदल दिया है।
जारी तबादला सूची के अनुसार JDA के सचिव और उपायुक्त भी बदले गए हैं। इसी तरह कई अतिरिक्त सम्भागीय आयुक्त, UIT सचिव, डीआईजी मुद्रांक, जिला रसद अधिकारी के भी तबादले किए गए हैं। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग के तीन साल और उससे ज्यादा समय से एक ही जगह टिके अधिकारियों का तबादला करने के निर्देश थे। आयोग के इन निर्देशों की भी पालना करते हुए तबादला सूची जारी की गई है। नीचे देखिए पूरी लिस्ट: