दौसा: विप्र फाउंडेशन के डांडिया महोत्सव में झूम उठे लोग

दौसा 

विप्र फाउंडेशन दौसा जोन 1D के विप्र डांडिया महोत्सव का आयोजन विजयवर्गीय लाॅन मण्डी रोड पर  आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों महिला पुरुषों और बच्चों ने मां दुर्गा के सामने गरबा नृत्य किया और डांडिया महोत्सव का खूब आनंद लिया।

और ताकतवर हुई हमारी एयरफोर्स, मिला ऐसा स्वदेशी लड़ाकू हेलिकॉप्टर जो हर मिनट बरसाएगा 750 गोलियां | इन PHOTOS में देखिए अपना बेजोड़ फायर पावर और जानिए इसकी ऐसी खूबियां जिनसे थर्रा जाए दुश्मन

डांडिया महोत्सव के शुरुआत मुख्य अतिथि दौसा के पूर्व विधायक और विप्र फाउंडेशन  के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर लाल शर्मा और उनकी धर्मपत्नी आशा देवी ने दुर्गा की आरती के साथ की। इस अवसर पर शंकर शर्मा ने कहा दौसा मेरा परिवार है और दौसा वासी मुझे जब भी बुलाते हैं  तो मुझे अपार खुशी होती है।

कार्यक्रम में तीन श्रेणियों में पुरस्कार का वितरण लिटिल च्वाईस स्कूल के सौजन्य से मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। इसमें श्रीमती और श्रीमान मयंक घोषी, नवीन आशा शर्माऔर अजय शर्मा फैमिली, स्मृति लाटा, निषिका घोषी, सानवि झाला, नवीषा गौड, प्रियंका घोषी, स्वाति, रश्मि शर्मा आदि को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में  समाज के वरिष्ठ शिवचरण गुरू का खेडा, सत्यनारायण खवा, प्रेम हरितवाल, राजेन्द्र हरियाणा, राजेन्द्र जैमन, विप्र फाउंडेशन  के जिलाध्यक्ष कैलाश तिवारी, दौसा अध्यक्ष गजेंद्र झाला, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शिरीष शर्मा, संतोष हरियाणा, दीपक हरियाणा, विनोद गौड, संजीव रावत, नवल भांकरी, रितेश खैरवाल, बबलू , सागर लाटा, अनिल नीमला, जिला प्रवक्ता लोकेश आर्यन, रमेश, गोविन्द शर्मा, विष्णु हरियाणा, सुरेन्द्र, बलराम मिश्रा, प्रवीण, संतोष भाण्डारेज, गौरव, भावना शर्मा, चन्द्रकांता हरितवाल, कल्पना गोस्वामी, उर्मिला जोशी, शोभा शर्मा, साधना गौड, आशा शर्मा आदि समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे

और ताकतवर हुई हमारी एयरफोर्स, मिला ऐसा स्वदेशी लड़ाकू हेलिकॉप्टर जो हर मिनट बरसाएगा 750 गोलियां | इन PHOTOS में देखिए अपना बेजोड़ फायर पावर और जानिए इसकी ऐसी खूबियां जिनसे थर्रा जाए दुश्मन

कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, जारी हुए AICPI आंकड़े, जनवरी 2023 में अब इतना बढ़ जाएगा DA, जानें डिटेल