लखनऊ
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। जिसने भी यह देखा उसका दिल दहल गया। एक कार लखनऊ की सड़कों पर 100 की रफ़्तार से दौड़ रही थी। उसने पहले एक बाइक को टक्कर मार कर बाइक सवार को हवा में उछाल दिया और फिर दीवार से जा टकराई। इसमें तीन लोगों को मौत हो गई। कार पुनीत मोटर्स तिवारीगंज से टेस्ट ड्राइव के लिए जा रही थी। मृतकों में दो इसके कर्मचारी हैं।
हादसा लखनऊ के गोमती नगर में 1090 चौराहे पर हुआ जहां सड़क किनारे 1 युवक बाइक पर बैठा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार कार आई और युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक हवा में करीब पांच फुट ऊपर उछला और धड़ाम से नीचे आ गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद कार रोड क्रॉस कर दीवार से जा टकराई। इससे कार ड्राइवर और उसमें सवार एक अन्य की भी मौत हो गई।
हादसे में कार के फुटपाथ से बुरी तरह रगड़ खाने के बाद उसके परखच्चे उड़ गए। इससे उसका ड्राइवर कार में ही फंस गया, जिसे पुलिस ने खींच कर बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।
पुलिस ने बताया कि कन्नौज के सौरिख निवासी वरीद अहमद दोपहर के समय चौराहे पर दोस्त का इंतजार कर रहे थे। तभी अचानक कार आई और जोरदार टक्कर मार दी। युवक को कुचलते हुए दीवार तक ले गई। जहां पर कार टकरा गई। जिससे वरीद की मौके पर ही मौत हो गई।
कार में बैठे आजमगढ़ निवासी चालक राम निवास और मनीष दुबे व अरूण पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उनको अस्पताल लेकर पहुंची। यहां पर राम निवास और मनीष दुबे की मौत हो गई। अरूण पांडेय की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पहले ही दिन चौके-छक्कों की बरसात | भरतपुर सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का धमाकेदार आगाज़, जवाहर नगर और रॉयल क्लब की जीत
- 12 महीने में सैलरी बढ़ाने का अल्टीमेटम | सरकारी बैंक कर्मचारियों के लिए बड़ा संकेत, 2027 से लागू होगा नया वेतन
- बचाने कूदे, खुद डूब गए तीन मासूम | धौलपुर में पार्वती नदी ने छीनी तीन जिंदगियां, गांव में मातम
- बारात से पहले मातम, बस ने कुचली मासूम | भरतपुर में 8 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, आंगन में चीखें गूंजीं
- पेड़ से लटका मिला 12वीं की छात्रा का शव, गांव सन्न | दौसा में रातभर लापता रही कोमल, सुबह 400 मीटर दूर मिली लाश
- होटल में गूंजी गोलियां, मेज के नीचे छिपे ट्रम्प | व्हाइट हाउस डिनर में अचानक फायरिंग से हड़कंप, सीक्रेट सर्विस ने निकाला सुरक्षित | देखें वीडियो
- स्टार्टअप्स का महाकुंभ बना भारत वेंचर्स समिट 2026 | FUISI सेरेमनी में RSS, पुलिस और इंडस्ट्री दिग्गज एक साथ
- भरतपुर क्रिकेट में बड़ा मौका | कॉल्विन शील्ड के लिए 3 मई को होगा सीनियर टीम का चयन ट्रायल
- अब नहीं आएगा बुढ़ापा? | शरीर की ‘एजिंग मशीन’ बंद करने वाली जीन दवा पर बड़ा खुलासा
- OPS पर बड़ा ऑडिट वार | CAG ने 10 साल का हिसाब मांगा…
