जयपुर
REET Exam 2021 पेपर लीक का मास्टरमाइंड आख़िरकार करीब चार माह बाद गुजरात में पकड़ा गया। गिरफ्तार मास्टर माइंड का नाम भजन लाल बिश्नोई है। एसओजी इस मास्टरमाइंड की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। एसओजी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों में दबिश देनी शुरू की और कैंप भी किया लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। अब उसे गुजरात से दबोच लिया गया। भजनलाल बिश्नोई जालौर के रणोदर गांव का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार अभी तक गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला था कि मास्टरमाइंड भजनलाल बिश्नोई ने ही 40 लाख रुपए में रीट परीक्षा 2021 का पेपर अभ्यर्थियों को बेचा था।इसके बाद बत्तीलाल मीणा और पृथ्वीराज मीणा ने कई अभ्यर्थियों को 10 से 12 लाख रुपए लेकर रीट का पेपर बेचा था।
भजनलाल बिश्नोई को एसओजी मुख्यालय लाया गया है, जहां पर उससे प्रकरण के बारे में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। आपको बता दें कि रीट पेपर लीक प्रकरण में अब तक एसओजी 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। ऐसे करीब डेढ़ दर्जन परीक्षार्थी हैं जिन्होंने नकल करवाने वाले गिरोह से लाखों रुपए में परीक्षा से पहले ही पेपर खरीदा था और पेपर देखने के बाद परीक्षा देकर आए थे।
फर्जीवाड़े की जड़ें काफी गहरी
मास्टरमाइंड भजनलाल बिश्नोई के फर्जीवाड़े की जड़ें काफी गहरी हैं। वह ल करीब 3 साल पहले पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी बना था जिसपर उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था।यही नहीं भजनलाल ने लैब टेक्नीशियन और रेडियोग्राफर की भर्तियों के लिए भी कई अभ्यर्थियों को फर्जी डिग्रियां बनाकर बेची थी।
किरोड़ी लाल मीणा ने ट्वीट- सभी बड़े मगरमच्छों को पकड़ो
इधर, सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने ट्वीट कर कहा है, ‘आखिर SOG नींद से जाग गई और आखिरकार भजन लाल विश्नोई को गिरफ्तार किया है। आपको बधाई, लेकिन REET, SI और JEN भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली के असली मगरमच्छ अभी भी आपकी गिरफ्त में आना बाकी है मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप बिना किसी दबाव में इन बड़े मगरमच्छों को भी जल्द गिरफ्तार करेंगे।
आखिर SOG नींद से जाग गई और आखिरकार भजन लाल विश्नोई को गिरफ्तार किया है आपको बधाई,लेकिन REET,SI और JEN भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली के असली मगरमच्छ अभी भी आपकी गिरफ्त में आना बाकी है
— Dr.Kirodi Lal Meena (@DrKirodilalBJP) January 20, 2022
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप बिना किसी दबाव में इन बड़े मगरमच्छों को भी जल्द गिरफ्तार करेंगे,1/2
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: ₹7 लाख की डील, ₹5 लाख पहले ही वसूले; बची रकम लेते ही ACB ने ALM को दबोचा
- भुसावर में राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम एकादशी तक जारी रहेंगे
- मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पर बड़ा सवाल, 75 साल तक पढ़ाने की मांग; PM मोदी को भेजा पत्र
- हाईकोर्ट्स में जजों की नियुक्ति को केंद्र की मंजूरी, कॉलेजियम की 8 सिफारिशों में से 7 पर लगी मुहर
- यूपी में 35 IPS अधिकारियों की नई तैनाती, कई बड़े शहरों में बदले DCP | नोएडा-आगरा से प्रयागराज तक बदले चेहरे; चारू निगम को PAC गाजियाबाद की कमान; देखें पूरी लिस्ट
- DUSU में ABVP की बड़ी जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद झटके; उपाध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय के नाम, NSUI का सूपड़ा साफ
- शिक्षकों ने फिर जताया भरोसा, प्रेम प्रकाश उमरवाल लगातार तीसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष; सम्मेलन में तबादला नीति से लेकर शिक्षक हितों पर मंथन
- आज की सीता …
- Madhya Pradesh News: दर्शन करके लौट रहे थे श्रद्धालु, रास्ते में उफनते नाले में बही कार, 8 की मौत; 3 बच्चों समेत पूरा परिवार खत्म
- 5.50 लाख की डील, ट्रैप से पहले ही SDM को भनक, रिश्वत लेने से मुकर गए, ACB ने दर्ज किया केस
