मधेपुरा
बिहार के मधेपुरा में एक ग्रामीण बैंक में गुरुवार को डकैतों ने हथियारों के बल पर दिनदहाड़े डाका डाला और कर्मचारियों को बंधक बना सवा नौ लाख रुपए लूट कर ले गए। डकैतों को वारदात को अंजाम देने में सिर्फ पांच मिनट लगे और फरार हो गए।
डकैती की यह वारदात मधेपुरा में सदर अनुमंडल के कुमारखंड थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बैंककर्मियों के अनुसार गुरुवार सुबह 11:35 बजे 3 बाइक पर सवार 6 नकाबपोश बदमाश कस्टमर बनकर बैंक में घुसे। इनमें से एक बदमाश बाहर में निगरानी कर रहा था। हथियारबंद अपराधियों को देख बैंक में अफरातफरी मच गई। डकैतों ने हथियार के बल पर बैंककर्मियों को बंधक बना लिया। और मात्र 5 मिनट में डकैती कर फरार हो गए।
डकैतों ने सहायक प्रबंधक से मोबाइल व बैग लेकर कैश काउंटर से 44 हजार रुपए ले लिए, उसके बाद बैंक का सेफ खोलने को कहा। इंकार करने पर गोली मार देने की धमकी देने लगा। साथ ही मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने सेफ खुलवाकर आठ लाख 81 हजार 741 रुपया लूट लिया। लूट के बाद रौता की ओर ही भाग गए। घटना की सूचना पर गश्ती दल वहां पहुंचकर जांच की।
घटना की सूचना मिलते ही कुमारखंड थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस बैंक का CCTV फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने बैंक मैनेजर से घटना जानकारी ली। SP राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए CCTV फुटेज की जांच कर रही है साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। जल्द ही सभी अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे। बैंक और उसके आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
बैंक मैनेजर चंदन ठाकुर ने बताया कि 11:35 बजे नकाबपोश अपराधी बैंक के अंदर घुसे। इस दौरान अपराधियों ने शाखा प्रबंधक का बैग और मोबाइल फोन भी ले लिया। हथियारबंद अपराधी लगातार गोली मार देने की धमकी दे रहे थे। वे हथियार का भय दिखाकर दराज और लॉकर से करीब 9 लाख 25 हजार रुपए ले लिए। साथ ही मोबाइल फोन और बैग भी ले लिया जिसमें कई आवश्यक कागजात थे। ये सभी अपराधी मफलर और मास्क से चेहरा को ढंके हुए थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
