टोंक
जयपुर एसीबी की देहात इकाई ने बुधवार को मालपुरा नगर पालिका के तकनीकी सहायक और दलाल ठेकेदार को 15 हजार रुपए की घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने यह घूस बकाया बिलों की भुगतान की एवज में मांगी थी।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम तकनीकी सहायक योगेंद्र गौतम उर्फ मोनू और दलाल ठेकेदार प्रेमचंद माली है। परिवादी की शिकायत थी कि आरोपियों द्वारा उसकी फर्म की ओर से किए गए कार्यों के बकाया बिलों के भुगतान की एवज में बिल की कुल राशि का 10 फीसदी कमीशन के रूप में 25 हजार रुपए मांग कर उसे परेशान किया जा रहा है।
सत्यापन के दौरान योगेंद्र गौतम और प्रेमचंद ने 10 हजार रुपए ले लिए और शेष 15 हजार रुपए लेते हुए बुधवार को एसीबी टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के आवास व अन्य ठिकानों पर सर्च की जा रही है। प्रकरण में मालपुरा नगर पालिका के चेयरपर्सन पति की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है जिसके विषय में एक जांच की जा रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर फिर जांच की आंच, अक्टूबर के वेतन बिल में करना होगा यह काम
- जो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना चाहते, उनके लिए खुला है भरतपुर का ‘नेकी दरबार’
- राजस्थान में सनसनीखेज वारदात: खेत में मिले चाचा और दो मासूम भतीजों के शव, एक का शव पेड़ से लटका मिला
- कौन है इस मासूम का परिवार? जयपुर में लावारिस मिली 8 माह की बच्ची की पहचान में जुटी पुलिस
- 20 करोड़ से ज्यादा का बजट, टेंडर भी जारी… फिर दो साल से गड्ढों में क्यों फंसा भरतपुर का गोलपुरा बाईपास?
- सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बदल लें फैसला तो क्या होगा? राजस्थान हाईकोर्ट ने बताया नियमों का अहम पहलू
- भरतपुर के डीग में दहला देने वाली वारदात: ननिहाल आए 13 साल के जुड़वा भाइयों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में सनसनी
- ‘सत्ता परिवर्तन नहीं, अपने पिट्ठू बैठाना मकसद’… मोहन भागवत के बयान में छिपा बड़ा राजनीतिक संदेश
- PNB में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल: ग्रामीण के नाम पर निकाले 10 लाख, बैंक का नोटिस आते ही उड़े होश
- फाइलों के बोझ तले दबा राजस्थान हाईकोर्ट: क्या था वो फरमान, जिसे बदलने के लिए खुद अदालत को लगानी पड़ी अर्जी?
