भरतपुर जिले में गुरूवार दर्दनाक हादसा हो गया। एक बाइक को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे एक महिला उसके डेढ़ साल के बेटे की मौत हो गई और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया।
हादसा बयाना कस्बा में भीम नगर के पास हुआ। पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह जतिन जाटव अपनी पत्नी सपना के साथ बीमार डेढ़ वर्षीय बेटे को दिखाने बाइक से बयाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहा था। इसी दौरान भीम नगर के पास पीछे से तेज टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी पत्नी सपना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि डेढ़ साल के बेटे तन्मय ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पति की हालत गंभीर बनी हुई है।
दुर्घटना का मुख्य कारण घना कोहरा होना बताया जा रहा है। दुर्घटना देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को बयाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। दुर्घटना को देखकर गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर टैंकर भगा ले गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 110 वोटों ने खोल दी मतदान व्यवस्था की बड़ी चूक, जयपुर के इस बूथ पर अब फिर होगा मतदान, आयोग ने दिए जांच के आदेश
- चुनाव लड़ा, हार गए… फिर सरकारी नौकरी में लौटने की कोशिश; हाईकोर्ट ने बता दिया क्यों नहीं खुल सकता नौकरी छोड़ने के बाद वापसी का रास्ता
- Himachal News: एक आदेश से बदली कई जिलों की न्यायिक कमान, बड़े स्तर पर जजों के तबादले | किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?
- 32 साल पुरानी व्यवस्था पर फिर सवाल, कुम्हेर बाल विकास परियोजना में किसके आदेश चलेंगे? | विभागीय फैसलों ने बढ़ाया प्रशासनिक असमंजस
- गणेशजी के रंगों में सजेगा भरतपुर, उम्र की कोई बंदिश नहीं; एक ही मंच पर दिखेगी हर पीढ़ी की कला
- महाराष्ट्र में भीषण एक्सीडेंट; एक झटके में उजड़ गए कई परिवार… मजदूरों से भरी जीप ट्रक से टकराई, 6 महिला और 3 बच्चों समेत 9 की मौत
- सोते हुए मां- तीन बेटियों के सिर बेरहमी से कुचल दिए, सुबह दूध लिया… पिता को चाय भी पिलाई | जयपुर के इस हत्याकांड ने सबको हिला दिया
- 1150 डॉक्टरों की इंटर्नशिप पर उठा ऐसा सवाल, जिसे अब राजस्थान सरकार को जवाब देना होगा | स्टाइपेंड को लेकर चिकित्सक संघ ने खोला मोर्चा
- 1 जुलाई 2022 से अटका डीए, 5 किस्तों पर हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा दखल; सरकार को अब 6 हफ्ते में करना होगा फैसला
- 75 लाख की टैक्स चोरी का नोटिस, निपटाने के लिए 5 लाख की डील; 3 लाख लेते ETO और CA को ACB ने दबोचा
