जयपुर
राजस्थान में कोरोना मरीजों की तादाद में बढ़ोतरी बराबर जारी है। बुधवार को मंगलवार की तुलना में राज्य में कोरोना के मरीजों में डेढ़ गुना इजाफा हुआ। जबकि तीन की मौत हुई है। आज प्रदेश में 9488 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें भी सर्वाधिक संख्या जयपुर की है।
चिकित्सा विभाग की सूचना के अनुसार आज प्रदेश में 16 जिले ऐसे हैं, जहां 100 से कम नए मरीज मिले हैं। अन्य 16 जिलों में 200 से 700 तक नए मरीज मिले हैं। जयपुर के बाद आज अलवर ऐसा जिला रहा जहां कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ। अलवर में आज रिकार्ड 755 नए केस दर्ज किए गए। अब राज्य में एक्टिव केस बढ़कर 38448 हो चुके हैं। जबकि 24 घंटों में 1634 मरीज ही रिकवर हुए हैं।
कहां कितने मिले केस
जयपुर 3659, अलवर 755, जोधपुर में 591, बीकानेर 495, उदयपुर 423, कोटा 406, भरतपुर 364, बाड़मेर में 319, अजमेर 287, चित्तौड़गढ़ 267, सीकर 254, भीलवाड़ा में 218, पाली में 166, सवाईमाधोपुर में 134, हनुमानगढ़ में 117, सिरोही में 96, राजसमंद में 95, दौसा में 92, डूंगरपुर में 86, झालावाड़ में 76, जैसलमेर में 75, टोंक में 70, प्रतापगढ़ में 68, झुंझुनूं में 59, श्रीगंगानगर में 47, बारां में 46, नागौर में 44, बांसवाड़ा में 37, बूंदी में 26, धौलपुर में 11 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
ये रही एक्टिव केस के स्थिति
जयपुर में 16919, अलवर में 2434, अजमेर में 1120, भरतपरु में 1286, बीकानेर में 1640, चित्तौड़गढ़ में 824, कोटा में 1704, चूरू में 247, दौसा में 375, डूंगरपुर में 289, श्रीगंगानगर में 315, हनुमानगढ़ में 241, जैसलमेर में 219, झालावाड़ में 247, नागौर में 166, झुंझुनूं में 124, पाली में 439, प्रतापगढ़ में 274, राजसमंद में 207, सवाईमाधोपुर में 528, सीकर में 825, सिरोही में 362, टोंक में 234, उदयपुर में 1876 कोरोना के एक्टिव केस हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर फिर जांच की आंच, अक्टूबर के वेतन बिल में करना होगा यह काम
- जो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना चाहते, उनके लिए खुला है भरतपुर का ‘नेकी दरबार’
- राजस्थान में सनसनीखेज वारदात: खेत में मिले चाचा और दो मासूम भतीजों के शव, एक का शव पेड़ से लटका मिला
- कौन है इस मासूम का परिवार? जयपुर में लावारिस मिली 8 माह की बच्ची की पहचान में जुटी पुलिस
- 20 करोड़ से ज्यादा का बजट, टेंडर भी जारी… फिर दो साल से गड्ढों में क्यों फंसा भरतपुर का गोलपुरा बाईपास?
- सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बदल लें फैसला तो क्या होगा? राजस्थान हाईकोर्ट ने बताया नियमों का अहम पहलू
- भरतपुर के डीग में दहला देने वाली वारदात: ननिहाल आए 13 साल के जुड़वा भाइयों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में सनसनी
- ‘सत्ता परिवर्तन नहीं, अपने पिट्ठू बैठाना मकसद’… मोहन भागवत के बयान में छिपा बड़ा राजनीतिक संदेश
- PNB में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल: ग्रामीण के नाम पर निकाले 10 लाख, बैंक का नोटिस आते ही उड़े होश
- फाइलों के बोझ तले दबा राजस्थान हाईकोर्ट: क्या था वो फरमान, जिसे बदलने के लिए खुद अदालत को लगानी पड़ी अर्जी?
