दौसा
दौसा में बुधवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। बजरी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक मूंगफली ठेला चालक को रौंद दिया। इसमें उसकी मौत हो गई। मृतक परिवार में अकेला कमाने वाला था।
हादसा दौसा जिले के बसवा थाना इलाके के गुढ़ाकटला कस्बे का है। ट्रैक्टर-ट्रॉली की स्पीड इतनी तेज थी कि मौके पर भगदड़ मच गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुढ़ाकटला के मुख्य बाजार में ओवरस्पीड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मूंगफली का ठेला लगा रहे एक जने को टक्कर मार दी। हादसे में हजारीलाल सैनी (35) निवासी घाटड्या ढाणी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने दौसा-बांदीकुई रोड पर जाम लगा दिया जिसे पुलिस ने समझाइश के बाद खुलवाया।
मृतक हजारीलाल सैनी अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला था। मृतक के दो भाइयों की मौत हो चुकी है। ऐसे में स्वयं की तीन बेटी व एक बेटे के साथ दो भाइयों के परिवार का भी पालन पोषण कर रहा था। हादसे में हजारीलाल की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- फतेहसागर की पाल पर साइकिलों की रफ्तार, गूंजा ‘फिट इंडिया’ संदेश | विश्व साइकिल दिवस पर युवाओं ने दिया हरित और स्वस्थ जीवन का आह्वान
- 135 विद्यार्थियों का सम्मान, ‘हरितिमा-2026’ में गूंजा प्रतिभा और परिश्रम का उत्सव | कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर में दिखा शिक्षा, संस्कृति और नवाचार का संगम
- पोस्टर से कविता तक गूंजा पर्यावरण का संदेश | ‘नीड़ से नभ तक’ कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
- 560 लोगों ने उठाया हरित भविष्य का संकल्प | विश्व पर्यावरण सप्ताह पर डालमिया भारत ने बोकारो में छेड़ी जागरूकता की मुहिम
- जयपुर में सनसनी: साइकिल लेकर निकली वंशिका, सुबह मिली लाश | CCTV में कैद आखिरी सफर, अब हर फ्रेम से तलाशा जा रहा सच, परिजन धरने पर बैठे
- बस में 85 लाख, घर से 45 लाख और मिले | बीज निगम के नामित निदेशक तक पहुंची ACB की जांच
- भरतपुर का ‘अपना घर’ अब बिहार में भी बनेगा सहारा | 4 शहरों में खुलेंगे सेवा केंद्र, मॉडल देखने पहुंच रहा सरकारी दल
- भरतपुर की सड़कों पर उतरी पर्यावरण की ‘हरी सेना’ | 9 झांकियां, गौरैया बचाओ अभियान और हजारों कदमों ने दिया बड़ा संदेश
- लैंड पूलिंग पर किसानों का बड़ा विरोध, भाजपा कार्यालय में गरमाई बैठक | 12 गांवों के किसान आमने-सामने, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बैंक में CBI का ‘जाल’… रिश्वत का पूरा खेल ध्वस्त | नोट हाथ में लेते ही ब्रांच मैनेजर और बैंक मित्र रंगे हाथ दबोचे गए
