अब बरसे सुख की बरखा
डॉ. शिखा अग्रवाल
नए साल के नए पृष्ठ पर,
लिख दें कुछ हंसती खुशियां,
बहुत घुमड़ली दुख की बदली,
अब बरसे सुख की बरखा।
जो खोया वह यादों में है,
बस विश्वास नहीं खोना,
जीना और जगाना सब में,
दिल में मानवता होना।
नए कायदे, नए वायदे,
नया बने जीवन मंत्रा,
नए मित्र हों, मित्र पुराने,
साथ लिखें स्मृति यात्रा।
गए साल से सीखा सबने,
मिलजुल कर सब से रहना,
छोटे से इस जीवन पथ में,
कैसा बैर, किससे लड़ना।
मानव से आगे भी जुङ लें,
पेड़, प्रकृति, जीवों से,
पृथ्वी की धड़कन हैं ये सब,
स्वीकारें अब ये दिल से।
अपने भीतर झांके फिर से,
कितना स्वार्थ, कितना परहित है,
नए वर्ष में तम को कम कर,
खुशियों का प्रकाश कर दें।
(लेखिका राजकीय महाविद्यालय, सुजानगढ़ में सह आचार्य हैं)
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
