भरतपुर
भरतपुर जिले में बेकाबू लोक परिवहन की बस डगमगाते हुए पलट गई। इससे एक यात्री की मौत हो गई और आठ यात्री घायल हो गए। बस में करीब ढाई दर्जन यात्री सवार थे। बस भरतपुर से अलवर जा रही थी।
हादसा जिले के नगर थाना इलाके में पिराका गांव के पास ता हुआ जब एक लोक परिवहन की बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बेकाबू होकर पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और यात्रियों को बस से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यात्रियों ने बताया कि बस की रफ़्तार काफी तेज थी। इस पर यात्रियों ने ड्राइवर को कई बार टोका भी, लेकिन वह नहीं माना। नगर थाना इलाके के पिराका गांव के पास के सामने अचानक बाइक सवार युवक आ गया जिसे बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई। और सड़क पर डगमगाती हुई पलट गई। इससे एक यात्री की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गया।
बस पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई।लोगों ने बस से सभी लोगों को बाहर निकाला। जिसमें से 8 लोगों के गंभीर चोटें आई। बाकी सभी यात्री के मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद सड़क पर जमा लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को सीधा करवाया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया ‘RGHS बाबू’, जांच हुई तो निकला फर्जी, AI से बनाया था पहचान पत्र
- जल झूलनी एकादशी पर दौसा में निकली ठाकुर जी की डोल यात्रा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | गेटोलाव में जल से झूलेंगे ठाकुर जी
- राजस्थान में निकाय चुनाव: अब आत्मचिंतन व मंथन की दरकार, पार्टियां हारी, सत्ता जीती
- RCA चुनाव 29 सितंबर को, अक्टूबर में टूर्नामेंट की घंटी; राजस्थान के खिलाड़ियों के सामने सबसे बड़ा सवाल- टीम में चयन कैसे होगा?
- जयपुर लौट रहा था डॉक्टर परिवार, हाईवे पर ट्रेलर से ऐसी भिड़ंत कि चार जिंदगियां चली गईं
- ₹35 हजार की रिश्वत लेते ACB के शिकंजे में दो इंजीनियर, ₹2.52 लाख का बिल पास कराने के लिए मांगी थी रकम
- DUSU के बाद केरल में ABVP का बड़ा उलटफेर, 45 साल पुराने SFI गढ़ में क्लीन स्वीप; सभी प्रमुख पद जीते
- दौसा में गणेश महोत्सव की रौनक, सजी छप्पन भोग की झांकी; देर रात तक गूंजे गणेश-खाटू श्याम के भजन
- ढाबे पर थूक – थूक कर रोटियां बना रहा था महताब; वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
