टोंक
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ CDS जनरल विपिन चंद्र रावत के हैलीकॉप्टर क्रैश में निधन के बाद सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। यह अमर्यादित पोस्ट तेजी से वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। बढ़ाते आक्रोश के बाद पुलिस एक्टिव हुई और अभद्र पोस्ट डालने वाले शख्स को टोंक से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार शख्स का नाम टोंक शहर के राज टॉकीज के पास रहने वाला जावाद (21) पुत्र अब्दुल नक्की खान है। उसने अमर्यादित पोस्ट CDS जनरल विपिन चंद्र रावत के फोटो के साथ ट्विटर व इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जैसे ही लोगों ने इसको पढ़ा तो आक्रोश फ़ैल गया और पुलिस को इसकी शिकायत कर दी और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।
मामला जिला पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश के संज्ञान में आते ही सीओ टोंक चंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में चार अलग टीमों का गठन करते हुए गुरुवार को आरोपी जवाद ख़ान को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि जो पोस्ट किया गया वह काफी अमर्यादित तो था ही साथ ही लोगों की भावनाओं का आहत करने वाला भी था। गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है।
एक घंटे बाद डिलीट कर दिया
मामला बढ़ता देख आरोपी ने पोस्ट को करीब एक घंटे बाद ही डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक हजारों की संख्या में लोग उस पोस्ट को पढ़ चुके थे। एसपी ने बताया कि आरोपी जावाद कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि रातभर जावाद की तलाश में पुलिस दबिश देती रही। आखिरकार, गुरुवार को मोबाइल लोकेशन के आधार पर जावाद पकड़ा गया।
एसपी के अनुसार आरोपी की पृष्ठ भूमि भी खंगाल रही है कि क्या उसके द्वारा पहले भी कभी धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले या फिर अन्य तरह के अमर्यादित पोस्ट किए गए थे। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की गहनता से पड़ताल शुरू कर दी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अनुशासनहीन अधिकारियों पर सख्त हुई सरकार, 19 विभागीय मामलों में लिए बड़े फैसले
- राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: पदोन्नति में मिलेगी दो साल की छूट, सचिवालय में 149 नए पद भी सृजित
- महाराणा प्रताप जयंती पर भरतपुर में गूंजी वीरता की गाथाएं, साहित्य परिषद की विचार एवं काव्य गोष्ठी आयोजित
- पुरुषोत्तम मास पर भुसावर में भक्ति की रसधारा, संपूर्ण रामायण पाठ और भजनों से गूंजा लक्ष्मी नारायण मंदिर
- जयपुर में रक्तकोष फाउंडेशन का द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न, भरतपुर टीम सम्मानित
- विदेश में पढ़ाई का सपना होगा और आसान | क्रिज़ैक ने AI प्लेटफॉर्म फॉरेनएडमिट्स में किया रणनीतिक निवेश, लोन-वीज़ा सेवाओं को मिलेगी रफ्तार
- 5 दिन तक गूंजेगा ‘जय महेश’ का जयघोष | भरतपुर में महेश नवमी पर भक्ति, सेवा और संस्कृति का होगा भव्य संगम
- महाराणा प्रताप जयंती पर 486 पौधों से प्रकृति को नमन | शिक्षा मंत्री बोले- ‘अकबर महान नहीं, आक्रांता था’, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
- NCC कैंप में गूंजा सेना में भर्ती का मंत्र | अधिकारियों ने कैडेट्स को बताए सफलता के गुर, देशसेवा का बढ़ाया जोश
- ठाकरे को दिल्ली में सबसे बड़ा झटका | 9 में से 6 सांसद बगावत पर, शिंदे खेमे में विलय की तैयारी
