बांका
बिहार में नकाबपोश डकैतों ने शनिवार दिनदहाड़े बैंक लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। ग्रााहक बनकर बैंक के अंदर दाखिल हुए सात नकाबपोश डकैतों ने कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना बैंक में जमकर लूटपाट की। दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने 18 लाख 41 हजार रूपए नकद लूट लिए।
कैती की यह वारदात बांका के शंभूगंज बाजार स्थित सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंककी है। वारदात के बाद सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। सफेद रंग की स्कार्पियो पर सवार सभी बदमाश आए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। लूट के दौरान बदमाशों ने जहां बैंक मैनेजर व कैशियर को बंधक बना लिया था वहीं कैशियर को पिस्टल की बट से मारकर घायल भी कर दिया। घटना की सूचना पर एसपी अरविन्द कुमार गुप्ता जांच के लिए मौके पर पहुंचे।
मैनेजर मिथलेश कुमार जायसवाल के अनुसार सभी बदमाश बैंक खाता खुलवाने के नाम पर अंदर आए और गेट को बंद कर दिया। साथ ही स्ट्रांग रूम का ताला ख़ोलने के लिए कहा। विरोध करने पर कैशियर के साथ हथियार के बट से मारपीट कर घायल कर दिया। जबकि मैनेजर को कुर्सी से बांध दिया। पैसे लूट के बाद बाहर से ताला लॉक कर बदमाश भाग गए। बाद में ग्राहकों के आने के बाद ताला ख़ोला गया।
सभी बदमाश मास्क पहने थे तथा एक दो ने गमछा चेहरे पर लपेट रखा था। मैनेजर मिथिलेश सिंह ने बताया कि दो बदमाश उनके पास आ गए तथा एक ने झोला से पिस्टल निकाल उनकी कनपट्टी पर तान दी। साथ ही दूसरे ने उन्हें कुर्सी से नीचे गिरा दिया तथा उनका मोबाइल ले लिया। इसके बाद उनके कैशियर को भी बंधक बना लिया तथा उनसे बैंक लॉकर की चाबी ली।
लॉकर खुलने में थोड़ी देर हुई तो एक बदमाश ने कैशियर जितेन्द्र सिंह को पिस्टल की बट से माथे पर मारकर घायल कर दिया तथा जाने से मारने की धमकी दी। इसके बाद लॉकर में रखे 18 लाख 41 हजार रुपये झोला में लेकर सभी बदमाश फरार हो गए। एसपी अरविन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। लूट में शामिल बदमाशों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
- दौसा की कलम का दम: बाल साहित्य में दो नाम चमके | भोपाल में सम्मानित होंगे उत्कर्ष नारायण और संतोष ऋचा
