नई दिल्ली
एडमिरल आर.हरि कुमार ( R Hari Kumar ) ने मंगलवार को नौसेना ( Indian Navy ) के प्रमुख का पद संभाल लिया। एडमिरल आर. हरि कुमार ने नौसेना के सर्वोच्च पद को संभालने के तुरंत बाद अपनी मां से आशीर्वाद लिया और उन्हें गले लगाया। उन्होंने 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे एडमिरल करमबीर सिंह का स्थान लिया।
एडमिरल आर हरि कुमार ने पदभार संभालने के बाद कहा कि समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए वो हर संभव कोशिश करेंगे। हरि कुमार ने अपनी मां श्रीमती विजय लक्ष्मी के पैर छूकर आशिर्वाद लिया और उन्हें गले लगाया। कुमार के इस अंदाज ने हर किसी का दिल छू लिया। सर्वोच्च पद पर पहुंचने के बाद भी आर हरि कुमार ने संस्कारों का बेहतरीन परिचय दिया।
कुमार ने कहा कि नौसेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। उन्होंने कहा मां का आशीर्वाद लेकर इस बड़ी जिम्मेदारी को पूरी क्षमता के साथ निभाउंगा। नौसेना प्रमुख ने कहा कि, भारतीय नौसेना का ध्यान हमारे राष्ट्रीय समुद्री हितों और चुनौतियों पर है।
एडमिरल हरि कुमार का जन्म 1962 में हुआ था। वह 1983 में नौसेना में शामिल हुए थे। अपने 38 वर्ष के कार्यकाल में कुमार ने भारतीय नौसेना में बतौर एयरक्राफ्ट कैरियर, आइएनएस विराट के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) के पद सहित सहित आइएनएस कोरा, निशंक और रणवीर युद्धपोतों को भी कमांड किया है।
परम विशिष्ट सेवा मेडल से अलंकृत
वाइस एडमिरल कुमार ने पश्चिमी बेड़े के संचालन अधिकारी के रूप में कार्य किया। वर्तमान में कुमार की समुद्री कमान में आईएनएस निशंक, मिसाइल कार्वेट, आईएनएस कोरा और गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस रणवीर शामिल हैं। वाइस एडमिरल कुमार ने नेवल वॉर कॉलेज, यूएस, आर्मी वॉर कॉलेज, महू और रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज, यूके से कोर्स किया है। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम), अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और विशिष्ट सेवा मेडल से अलंकृत किया गया है।
1981 में एनडीए से ग्रेजुएट हुए
मुंबई यूनिवर्सिटी से डिफेंस एंड स्ट्रैटिजिक स्टडीज में आर हरि कुमार एमफिल कर चुके हैं। केरल के त्रिवेंद्रम में जन्मे कुमार ने शुरुआती शिक्षा मन्नम मेमोरियल रेजिडेंशियल हाई स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने तिरुअनंतपुरम के गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज से प्री-डिग्री कोर्स किया। उन्होंने साल 1979 में नेशनल डिफेंस अकादमी के 61 कोर्स में भाग लिया और उन्हें जूलियट स्क्वॉड्रन दिया गया। साल 1981 में वह एनडीए से ग्रेजुएट हुए। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री ली और किंग्स कॉलेज लंदन से मास्टर्स डिग्री।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘देश को सीमा नहीं, बिखरते परिवार ज्यादा कमजोर कर रहे हैं’ | जयपुर में गुरु वंदन कार्यक्रम में RSS प्रचारक बाबूलाल बोले- गुरु वही जो आने वाले 500 साल का भारत देख सके
- सीनियर कर्मचारी की सैलरी जूनियर से कम? हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, रिटायरमेंट भी नहीं बनेगा बहाना
- भगवान दास मोरवाल के साहित्य में सामाजिक चेतना पर शोध पूरा, रामकेश मीणा ने किया प्री-सबमिशन प्रेजेंटेशन
- 7 हजार शिक्षकों की भर्ती पर अचानक ब्रेक, हाईकोर्ट के एक आदेश से अटक गए नियुक्ति पत्र
- FIR दर्ज है तो क्या प्रमोशन रुक जाएगी? हाईकोर्ट ने दिया ऐसा फैसला, लाखों कर्मचारियों के लिए बन सकता है मिसाल
- बीजों से हरियाली की नई उम्मीद, छात्राओं ने प्रकृति बचाने का लिया संकल्प | आरडी गर्ल्स कॉलेज में हुआ बीज प्रकीर्णन
- बालिकाओं को बताया अधिकारों का कवच, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ने सिखाए सुरक्षा के गुर
- रंगों में उतरी बारिश की रौनक | ‘वर्षा’ चित्रकला प्रतियोगिता में मेघा बनी विजेता, रिनाया और इवाना ने भी जीता दिल
- भरतपुर दौरे से पहले एक्शन मोड में प्रशासन | CM भजनलाल के कार्यक्रम स्थलों पर मंत्रियों-विधायकों ने संभाला मोर्चा
- भरतपुर के नरेंद्र ‘निर्मल’ को मिला प्रतिष्ठित ‘पंडित बाल गोविंद शर्मा ब्रजभाषा गजल पुरस्कार-2026’
