अलवर
अलवर में राजस्थान के मंत्री टीकाराम जूली के घर के सामने राजीव गांधी पार्क से किसी का कटा हाथ मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अब इस बात की तहकीकात करने में लगी है कि यहां किसी का मर्डर हुआ या कोई और वारदात हुई है।
पुलिस ने यह कटा दाहिना हाथ अलवर में मंत्री टीकाराम जूली के घर के सामने के पार्क में सोमवार को बरामद किया जिसके आसपास कुत्ते घूम रहे थे। ऐसे आशंका है कि कटा हाथ इसी इलाके में आसपास का ही किसी का है जिसके अंग काट काट कर यहां – वहां फेंक दिए गए। पुलिस को यह भी शक है कि आसपास कोई शव हो सकता है जहां से कुत्ते मृत शरीर का हाथ खींचकर ले आए।
पुलिस ने बताया कि हाथ पर बाल हैं जिससे अंदाज लगाया जा रहा है कि यह किसी पुरुष का हाथ हो सकता है। हाथ को देख कर लगता है कि यह करीब 35 से 40 साल की उम्र के व्यक्ति का है। हाथ भी कोहनी से थोड़ी ऊपर तक का है।
पुलिस ने हाथ को मॉर्चरी में रखवा दिया। आसपास में बॉडी की तलाश की जा रही है।अलवर में एक बार पहले इसी तरह की घटना हो चुकी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान की सियासत में लगातार दूसरे दिन भाजपा को बड़ा झटका, उप जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की बड़ी बढ़त | यहां देखें पूरी लिस्ट
- MPUAT के पांच महाविद्यालयों के 500 विद्यार्थियों ने ली संविधान की शपथ, डॉ. अंबेडकर के योगदान को भी किया याद
- संविधान की प्रस्तावना से अधिकारों और कर्तव्यों तक… नदबई की छात्राओं ने पोस्टरों और विचारों से जगाई जागरूकता
- हर 10 लाख की आबादी पर 100 जजों की नियुक्ति हो, न्यायिक आयोग भी बने; संविधान दिवस पर देशभर से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन
- टेबल टेनिस के मुकाबलों में दिखा खिलाड़ियों का दमखम, चौथे दिन क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे मुकाबले
- भरतपुर में तीन खेलों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी, जिले की टीमों के चयन के लिए कल होंगे ट्रायल
- संविधान के मूल्यों से लेकर श्वेत क्रांति तक की चर्चा, MPUAT के CDTF में एक साथ मनाए गए दो राष्ट्रीय दिवस
- संविधान के अधिकारों के साथ बाल विवाह के खतरे भी समझाए, भरतपुर में स्कूली बच्चों ने लिया बड़ा संकल्प
- डीग में युवाओं को बताया संविधान और नागरिक कर्तव्यों का महत्व, यूथ आइकॉन आनंद शर्मा ने नक्सलमुक्त भारत का भी किया जिक्र
- संविधान के सजग प्रहरी हैं अधिवक्ता, भरतपुर कोर्ट परिसर में संविधान दिवस पर पुस्तक का किया माल्यार्पण
