लखनऊ
मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हो गया है। अरेस्ट वारंट उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एक कोर्ट से जारी हुए हैं। कोर्ट के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी ने मामले में सुनवाई करते हुए पुलिस को आदेश दिया कि अगली सुनवाई में उन्हें कोर्ट में पेश किया जाए। मामले की अगली सुनवाई की तारीख 22 नवंबर नियत की है।
दरअसल सपना चौधरी पर शो कैंसिल करके दर्शकों के पैसे नहीं लौटाने का आरोप है। मामले में FIR दर्ज होने के बाद सपना चौधरी ने कोर्ट में इसे रद्द करने की अपील की थी, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया था। अब सपना चौधरी के खिलाफ कोर्ट आरोप तय करेगी, इसलिए उन्हें कोर्ट में तलब किया गया है।
तीन साल पुराना है मामला
दारोगा फिरोज खान ने 14 अक्टूबर 2018 को डांसर सपना चौधरी के खिलाफ लखनऊ के आशियाना पुलिस थाना में FIR दर्ज हुई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 13 अक्टूबर, 2018 को लखनऊ के स्मृति उपवन में शो ऑर्गेनाइज किया था, लेकिन देर रात तक सपना चौधरी कार्यक्रम में नहीं पहुंची। उसके बाद शो-कैंसिल कर दिया गया था। इस मामले में सपना चौधरी के अलावा प्रोग्राम के ऑर्गेनाइजर जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, इवाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्याय के नाम भी आरोपियों में शामिल हैं।
एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में दाखिल की गई शिकायत में बताया गया था कि दर्शकों ने 300-300 रुपए देकर शो की टिकट खरीदी थी। सपना चौधरी को देखने के लिए शो में हजारों की भीड़ उमड़ी थी, लेकिन रात 10 बजे तक सपना चौधरी नहीं पहुंचीं तो दर्शकों ने जमकर बवाल खड़ा कर दिया था। बाद में सपना चौधरी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
- अक्टूबर में खुलेगा पेंशन एरियर का रास्ता, किसे कितना मिलेगा? CM सुक्खू के ऐलान से सामने आया पूरा हिसाब | कर्मचारियों को भी राहत के संकेत
- वैर में 20 निर्दलीयों के बीच BJP ने मारी बाजी, ललितेश धाकड़ बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस को सिर्फ 2 वोट
- उदयपुर में BJP का बोर्ड, पारस सिंघवी बने मेयर; 55 वोट के साथ दर्ज की जीत | कांग्रेस को 25 वोट
- भरतपुर नगर निगम: चुनाव में वोट नहीं पड़ा, आज शपथ लेकर मेयर की कुर्सी संभाली अनुराधा सिंह ने; अब 65 वार्डों की जिम्मेदारी
- 2002 में केस खारिज, 16 साल तक चुप्पी… फिर 6,290 दिन की देरी माफ कराने पहुंचे, हाईकोर्ट ने दिया झटका | वकील से संपर्क टूटने की दलील भी नहीं चली
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
- अमरूद की खेती से बढ़ेगी आदिवासी किसानों की कमाई, 25 किसानों को मिले पौधे, खाद-कीटनाशक और स्प्रे मशीन
