दुबई
ऑस्ट्रेलिया पहली बार T-20 WC का चैम्पियन बन गया है। रविवार को दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में कंगारू टीम ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2021 का खिताब अपने नाम किया। कंगारू टीम सात गेंद बाकी रहते लक्ष्य तक पहुंच गई। इसके साथ ही न्यूजीलैंड का पहली बार वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया।
न्यूजीलैंड को मिली जल्द सफलता
लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और उसने पहला विकेट जल्द खो दिया। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान एरॉन फिंच को ट्रेंट बोल्ट ने डेरिल मिचेल के हाथों कैच आउट करा दिया। फिंच सात गेंदों का सामना करते हुए महज पांच रन बना सके।
फिंच के आउट होने के बाद डेविड वॉर्नर और मैन ऑफ द मैच मिचेल मार्श ने काउंटर अटैक करना शुरू कर दिया। दोनों खिलाड़ियों ने 59 गेंदों पर ताबड़तोड़ 92 रनों की साझेदारी कर डाली। इस दौरान वॉर्नर ने 34 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की बदौलत अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर वॉर्नर को ट्रेंट बोल्ट ने बेहतरीन गेंद पर बोल्ड कर न्यूजीलैंड की थोड़ी सी उम्मीदें जगाईं। वॉर्नर ने 38 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली।
मैक्सवेल-मार्श ने जीत तक पहुंचाया
वॉर्नर के आउट होने के बाद मिचेल मार्श ने भी 31 बॉल पर तीन चौके और चार छक्के की बदौलत अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यह मार्श के टी20 इंटरनेशनल करियर का छठा अर्धशतक रहा। मार्श ने इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल के साथ 66 रनों की अविजित साझेदारी की, नतीजतन ऑस्ट्रेलिया ने 18.5 ओवरों में दो विकेट खोकर मैच जीत लिया।
मार्श 50 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के की मदद से 77 रन पर नॉटआउट रहे। वहीं मैक्सवेल ने 18 गेंदों पर 28 रनों की नाबाद पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में 4 विकेट पर 172 रनों का स्कोर बनाया। कप्तान केन विलियमसन की 48 गेंदों में 85 रनों की पारी के दम पर कीवियों ने यह स्कोर हासिल किया।
पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई न्यूजीलैंड टीम पहले 10 ओवरों में रन बनाने के लिए जूझती नजर आई। मार्टिन गुप्टिल ने 35 गेंदों में 28 रन बनाए. इसके बाद विलियमसन ने 48 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 85 रन बनाकर पारी का नक्शा बदल दिया। न्यूजीलैंड ने आखिरी 10 ओवरों में 115 रन बनाकर फाइनल मुकाबले को रोमांचक बनाने की नींव रख दी।
विलियमसन का फाइनल में ये रिकॉर्ड
विलियमसन टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले कप्तान बन गए, जिन्होंने श्रीलंका के कुमार संगकारा को पछाड़ा। उन्होंने 11वें ओवर में मिशेल स्टार्क को 19 रन जड़कर दबाव कम किया. इसी ओवर में जोश हेजलवुड ने उनका कैच भी छोड़ा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- तबादले की फाइल पर अटका था ‘रेट’, 50 हजार लेते ही पहुंच गई CBI, DRM ऑफिस में दो अफसर गिरफ्तार
- 110 वोटों ने खोल दी मतदान व्यवस्था की बड़ी चूक, जयपुर के इस बूथ पर अब फिर होगा मतदान, आयोग ने दिए जांच के आदेश
- चुनाव लड़ा, हार गए… फिर सरकारी नौकरी में लौटने की कोशिश; हाईकोर्ट ने बता दिया क्यों नहीं खुल सकता नौकरी छोड़ने के बाद वापसी का रास्ता
- Himachal News: एक आदेश से बदली कई जिलों की न्यायिक कमान, बड़े स्तर पर जजों के तबादले | किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?
- 32 साल पुरानी व्यवस्था पर फिर सवाल, कुम्हेर बाल विकास परियोजना में किसके आदेश चलेंगे? | विभागीय फैसलों ने बढ़ाया प्रशासनिक असमंजस
- गणेशजी के रंगों में सजेगा भरतपुर, उम्र की कोई बंदिश नहीं; एक ही मंच पर दिखेगी हर पीढ़ी की कला
- महाराष्ट्र में भीषण एक्सीडेंट; एक झटके में उजड़ गए कई परिवार… मजदूरों से भरी जीप ट्रक से टकराई, 6 महिला और 3 बच्चों समेत 9 की मौत
- सोते हुए मां- तीन बेटियों के सिर बेरहमी से कुचल दिए, सुबह दूध लिया… पिता को चाय भी पिलाई | जयपुर के इस हत्याकांड ने सबको हिला दिया
- 1150 डॉक्टरों की इंटर्नशिप पर उठा ऐसा सवाल, जिसे अब राजस्थान सरकार को जवाब देना होगा | स्टाइपेंड को लेकर चिकित्सक संघ ने खोला मोर्चा
- 1 जुलाई 2022 से अटका डीए, 5 किस्तों पर हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा दखल; सरकार को अब 6 हफ्ते में करना होगा फैसला
