भरतपुर
भरतपुर सांसद रंजीता कोली और उनके पोस्टर पर जिंदा कारतूस चिपका कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में रविवार को एक नया मोड़ तब आ गया जब एक मंदबुद्धि नाबालिग ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर कहा कि भरतपुर सांसद रंजीता कोली को उसी ने ही धमकी दी थी। इस सूचना के बाद पुलिस ने उस नाबालिग को पकड़ लिया है।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया नाबालिग बच्चे की बातों में सच्चाई नजर नहीं आ रही। सीओ बयाना अजय शर्मा ने बताया कि रविवार को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि उच्चैन क्षेत्र के एक नाबालिग ने कंट्रोल रूम में फोन करके सांसद के घर पर फायरिंग करने और धमकी भरे पत्र के साथ जिंदा कारतूस चस्पा करने की जिम्मेदारी ली है। सूचना पाकर तुरंत पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और नाबालिग बच्चे को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि नाबालिग बच्चे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है और प्रथम दृष्टया उसकी बातों में सच्चाई भी नजर नहीं आ रही। करीब डेढ़ साल पहले नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उसे जयपुर में भर्ती किया गया था। नाबालिग से पूछताछ की जा रही है।
आपको बता दें कि कि 9 नवंबर की मध्यरात्रि को भरतपुर सांसद रंजीता कोली के बयाना स्थित आवास पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी और घर के दरवाजे पर लगे सांसद के पोस्टर पर एक धमकी भरा पत्र और दो जिंदा कारतूस चस्पा कर गए।इसके बाद भरतपुर सांसद की तबीयत खराब हो गई और उन्हें आरबीएम जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। इस पूरे मामले की जांच के लिए राजस्थान सरकार ने एसओजी और एसआईटी टीम का गठन किया है। बीते दिनों एडीजी सुनील दत्त भी भरतपुर आए और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे मामले का फीडबैक लिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 110 वोटों ने खोल दी मतदान व्यवस्था की बड़ी चूक, जयपुर के इस बूथ पर अब फिर होगा मतदान, आयोग ने दिए जांच के आदेश
- चुनाव लड़ा, हार गए… फिर सरकारी नौकरी में लौटने की कोशिश; हाईकोर्ट ने बता दिया क्यों नहीं खुल सकता नौकरी छोड़ने के बाद वापसी का रास्ता
- Himachal News: एक आदेश से बदली कई जिलों की न्यायिक कमान, बड़े स्तर पर जजों के तबादले | किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?
- 32 साल पुरानी व्यवस्था पर फिर सवाल, कुम्हेर बाल विकास परियोजना में किसके आदेश चलेंगे? | विभागीय फैसलों ने बढ़ाया प्रशासनिक असमंजस
- गणेशजी के रंगों में सजेगा भरतपुर, उम्र की कोई बंदिश नहीं; एक ही मंच पर दिखेगी हर पीढ़ी की कला
- महाराष्ट्र में भीषण एक्सीडेंट; एक झटके में उजड़ गए कई परिवार… मजदूरों से भरी जीप ट्रक से टकराई, 6 महिला और 3 बच्चों समेत 9 की मौत
- सोते हुए मां- तीन बेटियों के सिर बेरहमी से कुचल दिए, सुबह दूध लिया… पिता को चाय भी पिलाई | जयपुर के इस हत्याकांड ने सबको हिला दिया
- 1150 डॉक्टरों की इंटर्नशिप पर उठा ऐसा सवाल, जिसे अब राजस्थान सरकार को जवाब देना होगा | स्टाइपेंड को लेकर चिकित्सक संघ ने खोला मोर्चा
- 1 जुलाई 2022 से अटका डीए, 5 किस्तों पर हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा दखल; सरकार को अब 6 हफ्ते में करना होगा फैसला
- 75 लाख की टैक्स चोरी का नोटिस, निपटाने के लिए 5 लाख की डील; 3 लाख लेते ETO और CA को ACB ने दबोचा
