जबलपुर
रेलवे के एक मजदूर संघ में 76.50 लाख का गबन का मामला सामने आया है। मामले में पांच जनों को आरोपी बनाया गया। इन आरोपियों ने अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया है।
मामला रेलवे के वेस्ट वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (WCRMS) से संबंधित है। अपर सत्र न्यायाधीश जयसिंह सरोते की अदालतने रेलवे के जिन फरार नेताओं की जमानत की अर्जी ख़ारिज की है उनके नाम भोपाल निवासी अशोक शर्मा व जबलपुर निवासी अनुज तिवारी, गाडरवारा निवासी सिया पचौरी, निशा माल्या व ओपी चौकसे हैं।
यह था मामला
वेस्ट सेंट्रल मजदूर संघ के अध्यक्ष आरपी भटनागर ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। शिकायत पर जबलपुर की ओमती पुलिस ने पांचों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। शिकायत में बताया गया कि वेस्ट सेंट्रल मजदूर संघ के खाते में रेलवे के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का सदस्यता शुल्क जमा होता है। नियमानुसार अध्यक्ष की अनुमति के बिना राशि नहीं निकाली जा सकती। इसके बावजूद संघ के महासचिव अशोक शर्मा व कोषाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बगैर अध्यक्ष की अनुमति के खाते से 76 लाख 50 हजार रुपए की राशि निकाल ली और इसके बाद रेलवे कर्मचारी सिया पचौरी व निशा माल्या के खाते में जमा करवा दी। इसके बाद दोनों के खाते से आरोपित ओपी चौकसे को 36 लाख रुपए व आरोपित उत्तम चंद को सात लाख रुपए नगद भुगतान कर दिया गया। इस तरह रेलवे के वेस्ट सेंट्रल मजदूर संघ के खाते में से आरोपितों ने लाखों रुपए का गबन कर लिया।
अदालत ने इस मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पांचों आरोपितों भोपाल निवासी अशोक शर्मा व जबलपुर निवासी अनुज तिवारी, गाडरवारा निवासी सिया पचौरी, निशा माल्या व ओपी चौकसेको अग्रिम जमानत देने से इन्कार कर दिया।
बैंक स्टेटमेंट से पूरा फर्जीवाड़ा आया सामने
इस खाते से संबंधित बैंक स्टेटमेंट से पता चला है कि 16 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच में अध्यक्ष आरपी भटनागर या वर्किंग कमेटी की बिना जानकारी के 76 लाख 50 हजार रुपए महासचिव अशोक शर्मा और कोषाध्यक्ष अनुज तिवारी ने विभिन्न खातों में चेक के माध्यम से ट्रांसफर कर निकाल लिए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- घना में पानी को तरस रहे पक्षी, बाहर मिला ठिकाना भी छिनने का खतरा, अटलबंध बांध का पानी नाले में बहाने पर उठे सवाल
- अब डिग्री नहीं, हुनर दिलाएगा रोजगार, सरकारी स्कूल में बनी हाईटेक स्किल लैब, AI से लेकर ब्लॉकचेन तक सीखेंगे विद्यार्थी
- 8.82 लाख का बिल पास कराने का खेल, JE के लिए 50 हजार लेने पेट्रोल पंप पहुंचा दलाल, कार में बैठते ही ACB ने दबोचा
- थाने से 100 कदम दूर… फिल्मी स्टाइल में बैंक पर डाका, 20 मिनट में 4 करोड़ का सोना और कैश समेटकर फरार हुए बदमाश | मैनेजर-कर्मचारियों के हाथ बांधे
- भरतपुर में आधी रात को धधक उठी बेकरी; बंद दुकान के अंदर आग ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
- खेत में काम कर रहा था परिवार, तभी मौत बनकर पलटी कार, एक ही झटके में उजड़ गई तीन पीढ़ियां, पिता-पुत्र और पोते की दर्दनाक मौत
- SMS अस्पताल में दीपावली के पोस्टर पर छिड़ा धार्मिक संग्राम! डॉक्टरों के बीच छिड़ी बहस, उठे सवाल- आखिर हिंदू त्योहारों को ही क्यों बनाया जाता है निशाना?
- MPUAT की खेल स्पर्धाओं में CTAE का दबदबा, चार खेलों में जमाया पहला स्थान; RCA भी नहीं रहा पीछे
- दो से ज्यादा बच्चे हैं तो चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते? सुप्रीम कोर्ट ने 23 साल पुराने फैसले पर उठाए सवाल, बड़ी बेंच को सौंपा मामला
- पीएफ की कार्रवाई से बचाने के नाम पर मांगे 2 लाख, एक लाख लेते ही एसीबी के हत्थे चढ़ा EPFO अधिकारी
