भरतपुर
कोतवाली कुम्हेर गेट व्यापार संघ की जनरल मीटिंग में कोरोना महामारी के कारण आई आर्थिक मंदी से परेशान व्यापारियों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए इस बार दीपावली पर बाजार में सजावट नहीं कराने का निर्णय किया गया। बैठक में बाजारों में काम न होने के कारण व्यापारियों की परिस्थिति को देखते हुए सदस्यता शुल्क भी नहीं बढ़ाने एवं त्रैमासिक रूप से लेने का निर्णय लिया गया।
संघ के अध्यक्ष विष्णु लोहिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने राजस्थान में रोजाना व्यापारियों की हत्या और आत्महत्या की घटनाओं पर गहरा रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि आपराधिक दृष्टि से प्रदेश देश में अव्वल नंबर पर है। सभी ने मुख्यमंत्री से आपराधिक घटनाओं पर शीघ्र रोक लगाने की मांग की।
बैठक में संघ के संरक्षक प्रहलाद गोयल तथा विनोद खंडेलवाल सहित तेजवीर सिंह, राकेश मित्तल, सुमित अरोडा, गोपाल गोयल, मोहित गोयल, राजा मित्तल, मुकेश बंसल, राधेश्याम, बबलू गोला, राहुल अग्रवाल, सतीश भुसावरी, पूरन जैन, कृष्णमुरारी बंसल आदि व्यापारी उपस्थित थे। संघ के अध्यक्ष विष्णु लोहिया ने गत बैठक की कार्यवाही व एजेंडे की जानकारी देते हुए कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए प्रस्ताव को सदन के समक्ष प्रस्तुत किया। बैठक का संचालन महामंत्री सुंदर सिंह होल्कर ने किया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: लाइसेंस बनवाने के बदले मांगे 40 हजार, फाइल अटकी तो शिकायतकर्ता पहुंचा ब्यूरो के पास | ZMEO कार्यालय का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार
- यूपीआई पर 0.4% शुल्क की चर्चा से व्यापारियों में हलचल, निर्मला सीतारमण को भेजा ज्ञापन | भरतपुर व्यापार महासंघ ने कहा- डिजिटल भुगतान को शुल्क-मुक्त रखा जाए
- नशे से बचने का संदेश लेकर छात्राओं तक पहुंचे अधिकारी, बोले-खुद भी दूर रहें और परिवार-समाज को भी जागरूक करें
- जयपुर की बैंक लूट में भरतपुर की युवती का बड़ा कनेक्शन, बॉयफ्रेंड तक पहुंची बैंक की अंदरूनी जानकारी | 41.70 लाख की लूट में कमरे से मिले 26.80 लाख
- योजनाओं की जानकारी से लेकर युवा नेतृत्व तक… एनएसएस के तीसरे दिन छात्राओं को मिला जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश | महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और सुरक्षा पर हुई चर्चा
- तीन नगर पालिकाओं में अध्यक्ष की तस्वीर साफ, कहीं मुकाबला नहीं तो कहीं निर्दलीय से भाजपा तक का सफर | भरतपुर में तीन चेयरमैन पर BJP की मुहर
- घरों के पीछे दिखा तेंदुआ, अगले दिन फिर आबादी में छलांग लगाकर खेत में घुसा | दौसा में लगातार दूसरे दिन दहशत
- ₹15 हजार वाली सीमा अब पुरानी; PF के दायरे में आएंगे ज्यादा कर्मचारी, कैबिनेट के फैसले से बदलेगा EPFO का गणित | 51 लाख नए कर्मचारियों को कवरेज का अनुमान
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर छात्राओं ने कैनवास पर उकेरे सामाजिक सरोकार | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
- शैक्षिक मुद्दों पर दौसा में दो दिन होगा मंथन; नवाचार से लेकर समस्याओं तक पर होगी चर्चा | 18 सितंबर से जुटेंगे शिक्षक
