नई दिल्ली
अब नेशनल हाईवे के किनारे बने ढाबों पर जल्द ही आपको खाने के साथ-साथ पेट्रोल पंप और अन्य कई सुविधाएं मिल सकेंगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister) ने इसके लिए अपने मंत्रालय के अधिकारियों को काम करने को कहा है। इससे आम लोगों को सुविधा होगी और ढाबा मालिकों को भी कारोबार का एक नया अवसर मिलेगा।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों से छोटे ढाबा मालिकों (Dhaba Owners) को नेशनल हाईवे के किनारे पेट्रोल पंप और शौचालय बनाने की मंजूरी देने के प्रस्ताव पर काम करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों को त्वरित निर्णय लेना चाहिए क्योंकि निर्णय लेने की प्रक्रिया में देरी के कारण कई परियोजनाओं में देरी हो रही है। गडकरी ने बताया कि उन्हें किसी ने एक मैसेज भेजकर कहा कि वह यात्रा कर रहा है और सड़क के 200-300 किलोमीटर के दौरान उसे एक भी शौचालय नहीं मिला।
मंत्रालय देगा अनुमति
एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि लोग सड़क किनारे की जमीनों पर अतिक्रमण कर रहे हैं और ढाबे खोल रहे हैं। मैने अपने मंत्रालय (MoRTH) के अधिकारियों से कहा कि जिस तरह से NHAI पेट्रोल पंप के लिए NOC देता है, उसी तरह से हमें नेशनल हाईवे पर बने छोटे ढाबा मालिकों को पेट्रोल पंप और शौचालय खोलने के लिए अनुमति देने पर भी विचार करना चाहिए। उन्होंने अपने अधिकारियों को सुझाव दिया कि मंत्रालय छोटे ढाबा मालिकों को 5-10 वाहन पार्क करने के लिए जगह के साथ पेट्रोल पंप खोलने और आम जनता के लिए शौचालय बनाए रखने के प्रस्ताव पर काम कर सकता है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- गुजरात के राष्ट्रीय एकता शिविर में राजस्थान की इस बेटी ने बढ़ाया मान, पीएम मोदी की रैली में निभाई खास भूमिका
- घना में पानी को तरस रहे पक्षी, बाहर मिला ठिकाना भी छिनने का खतरा, अटलबंध बांध का पानी नाले में बहाने पर उठे सवाल
- अब डिग्री नहीं, हुनर दिलाएगा रोजगार, सरकारी स्कूल में बनी हाईटेक स्किल लैब, AI से लेकर ब्लॉकचेन तक सीखेंगे विद्यार्थी
- 8.82 लाख का बिल पास कराने का खेल, JE के लिए 50 हजार लेने पेट्रोल पंप पहुंचा दलाल, कार में बैठते ही ACB ने दबोचा
- थाने से 100 कदम दूर… फिल्मी स्टाइल में बैंक पर डाका, 20 मिनट में 4 करोड़ का सोना और कैश समेटकर फरार हुए बदमाश | मैनेजर-कर्मचारियों के हाथ बांधे
- भरतपुर में आधी रात को धधक उठी बेकरी; बंद दुकान के अंदर आग ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
