पर्यटन
अशोक गर्ग, भरुच (गुजरात)
देवभूमि उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले का मुख्यालय है- नैनीताल। और शहर के बीचों बीच है नैनी झील। चारों ओर देवदार के वृक्षों से लदी पहाड़ियां और झील के वक्षस्थल पर अठखेलियों करते बादल बरबस ही आपका मन मोह लेंगे। नैनी झील में नौका विहार आपको एक अनूठे आनन्द से भर देगा। कभी धूप, कभी छाँव, कभी बादल, कभी बरसात। मानों चारों मौसम नैनी झील का श्रृंगार करते हों।
झील के तीन तरफ 6-8 फुट चौड़ा पैदल मार्ग है। जहाँ बैंच पर बैठ कर आप झील की सुन्दरता को जी भर कर निहार सकते हैं। इसके साथ-साथ ही द्वि मार्गी सड़क है। आवागमन की समुचित सुविधा है। इसी सड़क को माल रोड कहते हैं। 1400 मीटर लम्बी, 450 मीटर चौड़ी व अधिकतम 27.15 मीटर गहरी नैनी झील औसत समुद्र तल से 1860 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। झील के किनारे अनेक जगह पर नौका विहार के लिए नौकाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा पैर से चलाए जाने वाली पेंडस्टल बोट भी मिलती हैं। बिल्कुल उचित किराये पर।
नैनीताल में ठहरने के लिए सभी बजट के अनुरूप होटल उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं। कुमाऊँ मंडल विकास निगम के टूरिस्ट रैस्ट हाउस भी हैं। इन्हें ऑनलाइन भी बुक किया जा सकता है। यहाँ तल्लीताल में लाका परमा शिवलाल दुर्गा शाह की धर्मशाला भी है जिसमें बहुत ही कम किराए पर ठहर सकते हैं। घूमने के लिये टैक्सी उचित भाड़े पर आसानी से उपलब्ध है। झील के सामने ही राज्य परिवहन निगम का बस स्टैण्ड है। नैनीताल शहर व आसपास के पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए तीन दिन का समय पर्याप्त हैं।
नैनीताल में दर्शनीय स्थल
नैना देवी मन्दिर, नैनीताल जू, नयना पीक, स्नो व्यू पॉइन्ट, लव पॉइन्ट, हनुमान गढ़ी आदि।
आसपास के दर्शनीय स्थलों में भीमताल (22KM), नौकुचिया ताल (27KM), सात ताल (सात झीलों का समूह (26KM), कैंची धाम (बाबा नीव करौरी आश्रम) 37KM, जागेश्वर धाम (110 KM), अल्मोड़ा (65KM) हैं।
कैसे पहुंचें
यहाँ का निकटतम रेलवे स्टेशन काठागोदाम 35 किमी है। दिल्ली, हावडा, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, देहरादून, जैसलमेर के लिये नियमित रेल सेवा उपलब्ध है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन के बाहर से ही परिवहन निगम की बसें व प्राइवेट टैक्सी दिन भर उपलब्ध रहती हैं। निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर (68 Km) है। दिल्ली से उड़ानें मिलती हैं।
नैनीताल का पौराणिक इतिहास
मान्यता के अनुसार क्रोधित शिवजी माता पार्वती के शव को हाथ में लेकर ताण्डव नृत्य कर रहे थे। तब भगवान विष्णु ने शिवजी के क्रोध से ब्रह्माण्ड को बचाने के लिये अपने चक्र से सती पार्वती के शव के टुकड़े- टुकड़े कर दिये थे। जो धरती पर जहाँ-जहाँ गिरे वहाँ शक्तिपीठ बन गए। लोक मान्यता के अनुसार माता पार्वती की आँख यहाँ पर गिरी थी। वह स्थान पर नैना देवी मन्दिर है। उसी के नाम पर इस झील का नाम नैनीताल (नैनी+ताल) बना । ताल यानी झील। झील का आकार भी आँख के आकार जैसा ही है।
कब जाएं
वैसे तो नैनीताल वर्षभर में कभी भी जा सकते हैं। पर बर्फ देखने का शौक है तो 15 अक्टूबर से 31 जनवरी के बीच का समय सबसे उपयुक्त होगा। तो चलिये प्रकृति के सौन्दर्य का जी भर कर रसपान करने के लिए नैनीताल । जहाँ से घर लौटने का मन ही नहीं करेगा । नैनी झील की नीरव शांति आपको भावभीना आमंत्रण देती है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
