करनाल
हरियाणा के करनाल जिले के नीलोखेड़ी कस्बे में एक युवक को लोगों ने आराम से गाड़ी ड्राइव करने को समझाया तो वह युवक इससे इतना तैश में आ गया कि उसने अपनी गाड़ी से पांच लोगों को कुचल डाला। इससे एक महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई। 3 घायलों का इलाज जारी है।
मृतकों में राजी नाम की महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुभाष नाम के व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी हिमाद्री ने भी मौके का मुआयना किया।
मृतका के परिजनों ने बताया कि कॉलोनी का युवक अक्सर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाता है। उनके घर में शादी के कारण मेहमान और बच्चे आए हुए हैं तो इसलिए उन्होंने युवक को गाड़ी आराम से चलाने के लिए समझाया तो वह तैश में आ गया और अपनी गाड़ी से लोगों को कुचल दिया।
आगे और पीछे का पहिया ऊपर से निकला
हैफेड कॉलोनी नीलोखेड़ी निवासी रितू ने बताया कि आरोपी युवक अजय रोजाना यहां से तेज रफ्तार में गाड़ी चलाकर निकलता है। उनके घर में शादी थी। कल उनके घर में रिसेप्शन का कार्यक्रम था। सुबह के समय घर के बाहर खड़े होकर परिवार के सदस्य बातचीत कर रहे थे। इस दौरान एंडेवर गाड़ी चलाते हुए आया और घर के सामने रैंप पर खड़े सदस्यों के ऊपर चढ़ा दी। टक्कर लगने से सभी नीचे गिर गए और चाची राजी के ऊपर से आगे और पीछे वाला पहिया गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ताऊ सुभाष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। भाभी की हालत भी गंभीर है। मां की टांग टूट गई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
