रोहतक
हरियाणा के रोहतक शहर में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। शहर में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर काम कर रहे दो मजदूर नीचे गिर गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा शहर के छोटूराम चौक के नजदीक निर्माणाधीन बिल्डिंग पर चल रहे काम के दौरान हुआ। बिल्डिंग पर काम करने के लिए बल्लियां बांधी गई थीं, जो अचानक टूट गईं। इस वजह से हादसा हो गया। आर्य नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया। इसके अलावा दोनों मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई।
सुबह चार मजदूर वहां पर काम करने के लिए पहुंचे थे। दो मजदूर तीसरी मंजिल पर बल्लियां बांधकर काम कर रहे थे। इसी बीच बल्लियां टूट गईं। इससे पहले कि दोनों मजदूर खुद को संभाल पाते, वह भी तीसरी मंजिल से बल्लियों और ईंटों के साथ नीचे आ गिरे। नीचे गिरने के बाद उनके ऊपर ईंट भी गिर गईं।
इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्टा हुई, जो उन्हें उपचार के लिए लेकर जाने लगे, लेकिन दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की शिनाख्त उत्तम और गौतम के रूप में हुई है जो मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। एक मृतक बिहार के भागलपुर का रहने वाला था, तो दूसरा बिहार में ही लक्की सराय का रहने वाला था। दो-तीन दिन पहले ही वह काम पर आए थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘सत्ता परिवर्तन नहीं, अपने पिट्ठू बैठाना मकसद’… मोहन भागवत के बयान में छिपा बड़ा राजनीतिक संदेश
- PNB में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल: ग्रामीण के नाम पर निकाले 10 लाख, बैंक का नोटिस आते ही उड़े होश
- फाइलों के बोझ तले दबा राजस्थान हाईकोर्ट: क्या था वो फरमान, जिसे बदलने के लिए खुद अदालत को लगानी पड़ी अर्जी?
- भरतपुर के कुश्ती दंगल में पहले दिन भिड़े नामी पहलवान, जिला केसरी के चार दावेदार सेमीफाइनल में
- राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: नवरात्र पर 52 इंस्पेक्टर बने डीएसपी, पीएचक्यू ने शुरू की नई पोस्टिंग की प्रक्रिया
- रावण दहन…
- पत्रकार आवास योजना पर उठे सवाल, 76.68 लाख के प्लॉट पर 15 लाख की छूट भी नाकाफी, सस्ती आवासीय सुविधा की मांग
