Madhya Pradesh News: दर्शन करके लौट रहे थे श्रद्धालु, रास्ते में उफनते नाले में बही कार, 8 की मौत; 3 बच्चों समेत पूरा परिवार खत्म

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में तेज बारिश के बाद बरसाती नाले में श्रद्धालुओं की कार बह गई। हादसे में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई।

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में शनिवार को तेज बारिश के बाद उफनाए बरसाती नाले ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। मां बगलामुखी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार नाले के तेज बहाव में फंसकर बह गई। हादसे में कार सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग मध्य प्रदेश के ही उज्जैन और शाजापुर जिलों के रहने वाले थे। आधिकारिक शिनाख्त के अनुसार, कार में सवार सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे।

नाला पार करते ही बिगड़ा संतुलन

जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बरसाती नाले को पार करते समय अचानक तेज बहाव की चपेट में कार आ गई। पानी का बहाव इतना तेज था कि चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और देखते ही देखते कार पानी में बह गई। बताया गया कि रात में इलाके में हुई तेज बारिश के कारण बरसाती नाले में अचानक पानी बढ़ गया था। इसी बढ़े हुए बहाव के बीच कार नाला पार कर रही थी। कुछ ही पलों में कार पानी की धार में फंस गई और हादसा हो गया।

सूचना मिलते ही पहुंचा प्रशासन, रेस्क्यू में जुटी टीम

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद प्रशासनिक अमला और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू के दौरान कार से 8 शव बाहर निकाले गए। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें सामने आया कि हादसे का शिकार हुए सभी श्रद्धालु उज्जैन और शाजापुर जिलों से थे और आपस में रिश्तेदार थे।

तेज बारिश के बाद अचानक बढ़े नाले के बहाव ने कुछ ही सेकंड में कार को अपनी चपेट में ले लिया। धार्मिक यात्रा से लौट रहे परिवार के लिए यह सफर आखिरी साबित हुआ।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

5 किलोमीटर की दीवार टूटी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए CGHS का दायरा बढ़ा, अब दूर पोस्टिंग वालों को भी मिलेगा बड़ा विकल्प | जानें नई शर्तें

शुभेंदु से मिलीं ममता की उम्मीदवार, फिर अचानक छोड़ी नंदीग्राम की रेस, खिसियाई ममता ने कांग्रेस के हाथ थमाया समर्थन

गाड़ी का इंश्योरेंस खत्म है तो पेट्रोल पंप पर रुक सकता है सफर! | ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ की तैयारी, नंबर प्लेट स्कैन होते ही खुल जाएगा बीमा का पूरा रिकॉर्ड

जयपुर की बैंक लूट में भरतपुर की युवती का बड़ा कनेक्शन, बॉयफ्रेंड तक पहुंची बैंक की अंदरूनी जानकारी | 41.70 लाख की लूट में कमरे से मिले 26.80 लाख

₹15 हजार वाली सीमा अब पुरानी; PF के दायरे में आएंगे ज्यादा कर्मचारी, कैबिनेट के फैसले से बदलेगा EPFO का गणित | 51 लाख नए कर्मचारियों को कवरेज का अनुमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *