राजस्थान में 600 डॉक्टरों की भर्ती का रास्ता साफ, जल्द जारी होगा विज्ञापन, सरकार ने दी मंजूरी | अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने की कवायद

राजस्थान में 600 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती को मंजूरी मिल गई है। जल्द भर्ती विज्ञापन जारी होगा। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी।

जयपुर। राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने की दिशा में सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने 600 चिकित्सा अधिकारियों के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी किया जाएगा।

नई भर्ती से प्रदेश के सरकारी चिकित्सा संस्थानों में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। खासकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने में इसका सीधा फायदा मिल सकता है।

आगरा स्टेशन पर ट्रॉली बैग खोला तो मिले इंसान के 12 टुकड़े | कटर से काटा पूरा शरीर, सिर गायब; चेन्नई CCTV में बैग लेकर दिखे युवक-युवती

600 पदों पर भर्ती, सरकारी अस्पतालों को मिलेंगे नए डॉक्टर

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मुताबिक 600 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

सरकार का फोकस प्रदेश के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त चिकित्सकीय मानव संसाधन उपलब्ध कराने पर है। डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या बढ़ने से अस्पतालों में मरीजों को बेहतर और समयबद्ध उपचार मिल सकेगा।

अब तक 39,288 पदों पर भर्ती और नियुक्तियां

राज्य सरकार के अनुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न संवर्गों के कुल 39,288 पदों पर भर्ती एवं नियुक्ति की कार्रवाई की जा चुकी है।

इनमें 208 चिकित्सा अधिकारी (दंत), 1,699 चिकित्सा अधिकारी और 19,240 अराजपत्रित संवर्ग के पदों पर नियुक्तियां शामिल हैं। चिकित्सा शिक्षा संवर्ग में सहायक आचार्य के 14 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं, जबकि सहायक आचार्य के 1 पद पर नियुक्ति भी प्रदान की जा चुकी है।

वहीं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के 18,126 पदों पर भी नियुक्तियां दी जा चुकी हैं।

ग्रामीण इलाकों पर भी सरकार का फोकस

नई भर्ती में सरकार का उद्देश्य केवल शहरों के सरकारी अस्पतालों में मानव संसाधन बढ़ाना नहीं है। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना भी प्राथमिकता में है। मंत्री खींवसर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को उसके नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है।

‘निरामय राजस्थान’ के संकल्प पर जोर

सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ अस्पतालों में जरूरी मानव संसाधन उपलब्ध कराने पर भी लगातार काम कर रही है। चिकित्सा अधिकारियों की 600 पदों पर प्रस्तावित भर्ती को इसी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ‘निरामय राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, उनके सुदृढ़ीकरण और पर्याप्त मानव संसाधन की उपलब्धता पर लगातार काम किया जा रहा है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी

जिस हेल्थ सप्लीमेंट को लोग ‘दिमाग के लिए खास’ समझ रहे थे, उस पर FSSAI का ब्रेक, दो प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक | नाम, पैकेजिंग और दावों पर उठे सवाल, कंपनियों को मिला सख्त आदेश

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *