झुग्गियों से JDA के मुफ्त फ्लैट तक पहुंचेंगे 473 घुमंतू परिवार | भजनलाल सरकार ने आवास का तोहफा दिया, वर्षों से मुख्यधारा में लाने की घुमंतू जाति उत्थान न्यास की मुहिम का असर

राजस्थान में 473 घुमंतू परिवारों को मुफ्त JDA फ्लैट आवंटित किए गए हैं। घुमंतू जाति उत्थान न्यास के प्रयासों से आवास के साथ शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान की दिशा में पहल।

जयपुर। सड़क किनारे झुग्गी-झोपड़ियों और बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजार रहे घुमंतू समुदाय के परिवारों के लिए राजस्थान सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। घुमंतू समुदाय के 473 परिवारों को JDA के मुफ्त फ्लैट आवंटित किए गए हैं। लंबे समय से आवास की मांग उठा रहे इन परिवारों के लिए इसे उनके जीवन स्तर में बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

घुमंतू जाति उत्थान न्यास के ‘घुमंतू कार्य’ कार्यक्रम संयोजक सर्वेश्वर शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सामाजिक आयाम घुमंतू जाति उत्थान न्यास के माध्यम से लंबे समय से घुमंतू समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आवास की समस्या को लेकर सरकार के सामने लगातार मांग रखी जाती रही।

आगरा स्टेशन पर ट्रॉली बैग खोला तो मिले इंसान के 12 टुकड़े | कटर से काटा पूरा शरीर, सिर गायब; चेन्नई CCTV में बैग लेकर दिखे युवक-युवती

आजादी में योगदान, फिर भी झुग्गियों तक सिमटी जिंदगी

सर्वेश्वर शर्मा ने कहा कि देश की आजादी में घुमंतू समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, लेकिन आजादी के बाद लंबे समय तक इस समुदाय की समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया। शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, धर्म और आवास जैसी बुनियादी जरूरतों को लेकर समुदाय के लोग आज भी संघर्ष करते रहे हैं।

इसी स्थिति को देखते हुए घुमंतू जाति उत्थान न्यास का गठन किया गया। न्यास से जुड़े पदाधिकारी और स्वयंसेवक घुमंतू बस्तियों में जाकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। समुदाय की परेशानियों को विभिन्न माध्यमों से सरकार तक भी पहुंचाया जाता रहा है।

वर्षों की मांग के बाद 473 परिवारों को मिला अपना आशियाना

घुमंतू जाति उत्थान न्यास के ‘घुमंतू कार्य’ के जयपुर महानगर संयोजक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि संगठन वर्षों से घुमंतू समुदाय के उत्थान के लिए विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहा है। शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, धर्म और आवास जैसे विषयों पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसी प्रयास के तहत आग्रह के बाद राजस्थान सरकार ने घुमंतू समुदाय के 473 परिवारों को मुफ्त JDA फ्लैट आवंटित किए हैं। उनका कहना है कि इन परिवारों को स्थायी आवास मिलने से उन्हें झुग्गियों और असुरक्षित परिस्थितियों से बाहर निकलकर बेहतर जीवन जीने का अवसर मिलेगा।

पहले पट्टे, फिर मोबाइल स्कूल और अब पक्की छत

राकेश कुमार शर्मा के अनुसार, सरकार ने पिछले वर्ष भी घुमंतू समुदाय के हजारों लोगों को जमीनों के पट्टे वितरित किए थे। इसके अलावा घुमंतू बस्तियों में मोबाइल बेस्ड सरकारी स्कूल भी शुरू किए गए हैं।

अब 473 परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की पहल को इसी क्रम की अगली कड़ी बताया गया है। संगठन का कहना है कि आने वाले समय में भी घुमंतू समुदाय के अधिक से अधिक परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के प्रयास जारी रहेंगे।

मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश

‘घुमंतू कार्य’ के अखिल भारतीय प्रमुख एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक दुर्गादास तथा जयपुर महानगर संयोजक राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में घुमंतू समुदाय के बीच लंबे समय से विभिन्न स्तरों पर लाखों घुमंतू समुदाय को मुख्य धारा में लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। देश की आजादी में घुमंतू समुदाय का बहुत बड़ा योगदान था लेकिन किसी ने इनकी कोई सुध नहीं ली। फिर इनके उत्थान के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आगे आया और इनको मुख्यधारा में लाने के लिए घुमंतू जाति उत्थान न्यास का गठन किया गया। न्यास से जुड़े पदाधिकारी ओर स्वयंसेवकों द्वारा इनकी बस्तियों में जाकर इनके लिए उत्थान के विभिन्न कार्य किए जाने लगे। सरकार तक भी विभिन्न माध्यमों से इन घुमंतू समुदाय की तकलीफ पहुंचाई गई। 

न्यास का उद्देश्य घुमंतू परिवारों को केवल आवास उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के जरिए उन्हें स्थायी रूप से मुख्यधारा से जोड़ना है। 473 परिवारों को मुफ्त JDA फ्लैट मिलने से इस दिशा में एक और बड़ा कदम माना जा रहा है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी

जिस हेल्थ सप्लीमेंट को लोग ‘दिमाग के लिए खास’ समझ रहे थे, उस पर FSSAI का ब्रेक, दो प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक | नाम, पैकेजिंग और दावों पर उठे सवाल, कंपनियों को मिला सख्त आदेश

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *