हिमाचल सरकार ने 3 IPS समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। अमित यादव को साइबर क्राइम SP और मयंक चौधरी को IRB सकोह का कमांडेंट बनाया गया।
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पुलिस महकमे में सोमवार को बड़े स्तर पर फेरबदल हुआ। सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने 3 IPS अधिकारियों के साथ हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के 54 अधिकारियों के तबादले किए हैं। यानी कुल 57 अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। इनमें पुलिस मुख्यालय से लेकर जिलों, साइबर क्राइम, विजिलेंस, नारकोटिक्स, IRB और उपमंडलीय पुलिस अधिकारियों के स्तर तक बदलाव किया गया है।
गृह विभाग की ओर से जारी आदेश सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिश और राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी किए गए। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
अमित यादव को साइबर क्राइम की कमान, मयंक चौधरी पहुंचे सकोह
2019 बैच के IPS अधिकारी अमित यादव को द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन सकोह के समादेशक पद से हटाकर अपराध अन्वेषण विभाग, शिमला में साइबर अपराध के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश में साइबर अपराध से जुड़े मामलों में बढ़ोतरी के बीच यह तैनाती महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
वहीं 2019 बैच के IPS मयंक चौधरी को पुलिस मुख्यालय शिमला में पुलिस अधीक्षक (अवकाश आरक्षित) के पद से हटाकर द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन, सकोह, जिला कांगड़ा का समादेशक बनाया गया है।
2012 बैच के IPS संजीव कुमार गांधी की सेवाएं यातायात, पर्यटक एवं रेलवे के पुलिस महानिरीक्षक पद से हटाकर कार्मिक विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार को सौंप दी गई हैं।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा वाले डॉ. शिव कुमार को भी नई जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में पुलिस अधीक्षक के तौर पर तैनात डॉ. शिव कुमार को अब सुरक्षा एवं खुफिया, शिमला का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
वहीं भूपिंदर सिंह नेगी को अपराध अन्वेषण विभाग, शिमला में सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस वाहिनी, जुन्गा का समादेशक बनाया गया है। वे पहले से इस वाहिनी के समादेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
जिलों में भी बड़े पैमाने पर बदलाव
तबादला सूची में जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। मनोमोहन सिंह को कुल्लू का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। शिव राम चौधरी को चौथी भारतीय आरक्षित वाहिनी, जंगलबैरी भेजा गया है, जबकि प्रवीण धीमान को अपराध अन्वेषण विभाग, मंडी में तैनाती दी गई है।
नरिंदर कुमार को सिरमौर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राज कुमार को पुलिस मुख्यालय शिमला में अवकाश आरक्षित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अजय कुमार प्रथम को ऊना का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
राजिंदर कुमार को दूसरी भारतीय आरक्षित वाहिनी, सकोह भेजा गया है। सुरिंदर कुमार को कुल्लू में मादक पदार्थ निरोधक कार्यबल का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
संजीव कुमार प्रथम को कांगड़ा, धर्मशाला का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रमेश कुमार शर्मा को सोलन का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और योगेश रोल्टा को शिमला में मादक पदार्थ निरोधक कार्यबल का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
संजीव कुमार द्वितीय को चंबा में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा बीर बहादुर को मंडी साइबर अपराध पुलिस थाने का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लगाया गया है।
CID, IRB और साइबर यूनिट में भी बदले चेहरे
संतोष कुमार शर्मा को गृह रक्षक, सोलन के समादेशक पद से हटाकर अपराध अन्वेषण विभाग, शिमला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
कुलदीप कुमार को कांगड़ा साइबर अपराध पुलिस थाने का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। प्रताप सिंह को बिलासपुर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और मनोहर लाल को चौथी भारतीय आरक्षित वाहिनी, जंगलबैरी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
विकास कुमार धीमान को हिमाचल प्रदेश पुलिस अध्ययन संस्थान, कांगड़ा भेजा गया है। हेमंत कुमार को गृह रक्षक, कुल्लू का समादेशक बनाया गया है। खजाना राम को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, मंडी में ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर रखा गया है।
राम प्रसाद को धर्मशाला में कांगड़ा जिला का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उनके पास पहले देहरा का अतिरिक्त प्रभार भी था।
SDPO स्तर पर भी लंबी तबादला सूची
सरकार ने उपमंडलीय पुलिस अधिकारियों के स्तर पर भी व्यापक बदलाव किया है। लाल मन को पांचवीं भारतीय आरक्षित वाहिनी, बस्सी का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, तजिंदर कुमार वर्मा को ज्वाली का SDPO और अमर सिंह को अपराध अन्वेषण विभाग, शिमला का उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
डॉ. प्रतिभा चौहान को पुलिस मुख्यालय शिमला में अवकाश आरक्षित उप पुलिस अधीक्षक, संजय शर्मा को ज्वालामुखी का SDPO और अनिल कुमार चतुर्थ को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, बद्दी का उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
रमाकांत ठाकुर को श्री नैना देवी जी, बिलासपुर का SDPO, अजय ठाकुर को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, शिमला मुख्यालय का उप पुलिस अधीक्षक, शेर सिंह को दादासीबा का SDPO और विक्रम चौहान को पुलिस मुख्यालय शिमला भेजा गया है।
सिद्धार्थ शर्मा को नाहन, वरुण पाटिल को भावानगर, किन्नौर, राज कुमार को हमीरपुर जिला पुलिस मुख्यालय, मंगत राम को संगड़ाह, सिरमौर और गौरी दत्त को ठियोग का SDPO बनाया गया है।
अजय कुमार भारद्वाज को सोलन जिला पुलिस मुख्यालय का उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
कुल्लू से काजा तक बदली पुलिस की तैनाती
राज कुमार को बंजार, कुल्लू का SDPO बनाया गया है। लखवीर सिंह, जो तैनाती की प्रतीक्षा में थे, को पांचवीं भारतीय आरक्षित वाहिनी, बस्सी का उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
क्षमा दत्त को पहली भारतीय आरक्षित वाहिनी, बंगढ़ भेजा गया है। वीरी सिंह को काजा, लाहौल-स्पीति का SDPO बनाया गया है।
हेम राज को ऊना जिला पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। नितिन चौहान को सुंदरनगर, मंडी का SDPO और रश्मि शर्मा को नादौन, हमीरपुर का SDPO बनाया गया है।
रीता देवी को मंडी में केंद्रीय क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में कर्मचारी अधिकारी बनाया गया है। विक्रांत बोंसरा को मनाली, कुल्लू का SDPO और राजेश कुमार को कांगड़ा का SDPO बनाया गया है।
विजय कुमार को दूसरी भारतीय रिजर्व वाहिनी, सकोह का उप पुलिस अधीक्षक और भारत भूषण को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला का मुख्य सुरक्षा अधिकारी बनाया गया है।
निशा कुमारी को केलंग, लाहौल-स्पीति की उप पुलिस अधीक्षक और हरीश कुमार प्रथम को बरसर का SDPO बनाया गया है।
सभी अधिकारियों को तत्काल संभालना होगा नया पद
गृह विभाग के आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को अपनी नई तैनाती पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालना होगा। पुलिस महानिदेशक सहित संबंधित विभागों और अधिकारियों को तबादला आदेश के अनुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आदेश मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत की ओर से जारी किया गया है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
