अब फूलों से महकेगा भरतपुर का यह प्रमुख मार्ग | एमएसजे कॉलेज से मडरपुर रोड तक डिवाइडर पर लगे 2000 से ज्यादा रंग-बिरंगे बोगनवेलिया

भरतपुर में हरित बृज सोसायटी ने एमएसजे कॉलेज से मडरपुर रोड तक डिवाइडर पर 2000 से अधिक रंग-बिरंगे बोगनवेलिया के पौधे लगाए। अभियान का शुभारंभ बीडीए आयुक्त कनिष्क कटारिया (आईएएस) ने किया।

भरतपुर। शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल एमएसजे कॉलेज से मडरपुर रोड तक का डिवाइडर आने वाले समय में रंग-बिरंगे फूलों और हरियाली से सजा नजर आएगा। हरित बृज सोसायटी की पहल पर शुक्रवार को यहां वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया, जिसके तहत 2000 से अधिक विभिन्न रंगों के बोगनवेलिया के पौधे लगाए गए। अभियान का शुभारंभ भरतपुर विकास प्राधिकरण (बीडीए) के आयुक्त कनिष्क कटारिया (आईएएस) ने पौधारोपण कर किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शहर के सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय प्रयास बताया।

NEET पेपर लीक का सबसे बड़ा राज खुला | CBI बोली- NTA के अंदर ही ‘याद’ किए गए सवाल, फिर होटल से शुरू हुआ करोड़ों का खेल

डिवाइडर बनेगा शहर की नई पहचान

हरित बृज सोसायटी ने इस अभियान के लिए विशेष रूप से विभिन्न रंगों के बोगनवेलिया का चयन किया है। पौधों के विकसित होने के बाद एमएसजे कॉलेज से मडरपुर रोड तक का पूरा डिवाइडर रंग-बिरंगे फूलों से आच्छादित होगा, जिससे यह मार्ग शहर के सबसे आकर्षक हरित कॉरिडोर के रूप में विकसित होगा।

पौधरोपण से पहले की गई पूरी तैयारी

सोसायटी ने अभियान को केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रखा। इसके लिए पहले डिवाइडर पर मिट्टी का समतलीकरण, मिट्टी भराई, कम्पोस्ट एवं जैविक खाद डालने तथा पौधों के लिए गड्ढे तैयार करने का कार्य चरणबद्ध तरीके से कराया गया। पौधों को निर्धारित दूरी पर व्यवस्थित रूप से लगाया गया है ताकि बड़े होने पर पूरा डिवाइडर एक समान और आकर्षक दिखाई दे।

एनसीसी कैडेट्स ने भी निभाई अहम भूमिका

अभियान में गिरिराज गर्ग के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स ने पौधरोपण और व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग दिया। युवाओं की भागीदारी से अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप मिला। हरित बृज सोसायटी की पूरी टीम ने भी पौधरोपण को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

संरक्षण की भी बनाई गई पूरी योजना

सोसायटी ने बताया कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण की भी समुचित व्यवस्था की गई है। डिवाइडर के अलग-अलग हिस्सों की जिम्मेदारी सदस्यों को सौंपी गई है। नियमित सिंचाई, सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित की जाएगी ताकि सभी पौधे सुरक्षित रूप से विकसित हो सकें।

इन गणमान्य नागरिकों ने की सहभागिता

पौधरोपण कार्यक्रम में डॉ. माधुरी भारद्वाज, गिरधारी तिवारी, सतेंद्र गोयल, उदयभान सिंह, प्रमोद पाठक, डॉ. अशोक गुप्ता, डॉ. प्रदीप डागुर, वीरपाल सिंह, राजकुमार गलबलिया, गिरिराज गर्ग, प्रमोद कुमार, विमला चौधरी, डॉ. प्रदीप भारद्वाज, प्रमोद कुमार शर्मा (पीएनबी), प्रदीप पाठक, श्याम सुंदर गौड़, योगेश चाहर, सतीश गुप्ता और अंजना जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

हरित बृज सोसायटी की पूरी टीम रही सक्रिय

अभियान में हरित बृज सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. संगीता चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष शीलम सिंह, महासचिव सतेंद्र यादव, वित्त मंत्री महेंद्र सोनी, अवनीश शर्मा, अरुण जैन, धीरेन्द्र सिंह, हिमांशु सारस्वत, गीता सिंह, बृजेश सिंह, दीनदयाल, ब्रह्मानंद शर्मा, कृष्णा नगर उप समिति के समन्वयक शंकरलाल, संयोजक ओमप्रकाश चौधरी, मीना शर्मा, डॉ. मीनू अग्रवाल, सीमा सिंह, संजू शर्मा, सीमा अग्रवाल, नीतू जैन, तुलसीराम शर्मा, कविता सिंह, सुषमा गोयल, रश्मि, वर्षा सिंह, एस.सी. पितलिया, संतोष खंडेलवाल, दीपक शर्मा, श्रीभगवान शर्मा, अशोक गुप्ता, जगदीश शर्मा, दिलीप गुप्ता, सतीश लवानिया, पूजा, अंजना सोनी, शकुन सोनी, श्रीकांत शर्मा, दीप्ति गुप्ता, मृदुला गलवालिया और दीप्ति अग्रवाल सहित सोसायटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

हरित बृज सोसायटी की इस पहल को शहर में पर्यावरण संरक्षण, सौंदर्यीकरण और जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है। आने वाले समय में जब ये बोगनवेलिया पूरी तरह विकसित होकर फूलों से लद जाएंगे, तब एमएसजे कॉलेज से मडरपुर रोड तक का यह डिवाइडर भरतपुर की नई हरित पहचान बनकर उभरेगा।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

₹1,000 की पेंशन में कैसे कटेगा बुढ़ापा? | 81 लाख पेंशनभोगी कर्मियों की बढ़ी बेचैनी, अब सरकार से आर-पार

‘इतनी कमाई चाहिए…’ क्या अब डॉक्टरों को भी दिए जा रहे हैं सेल्स टारगेट?

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी

जिस हेल्थ सप्लीमेंट को लोग ‘दिमाग के लिए खास’ समझ रहे थे, उस पर FSSAI का ब्रेक, दो प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक | नाम, पैकेजिंग और दावों पर उठे सवाल, कंपनियों को मिला सख्त आदेश

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *