जयपुर में इथियोपिया के राजदूत ने राजस्थान के उद्योगपतियों को दिया निवेश का न्योता

जयपुर में इथियोपिया के राजदूत महामहिम मोलालिग्न अस्फॉ ने राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का दौरा किया। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

जयपुर। राजस्थान के उद्योग और व्यापार को अफ्रीका के तेजी से उभरते बाजारों से जोड़ने की दिशा में अहम पहल हुई है। इथियोपिया के राजदूत एवं डिप्टी हेड ऑफ मिशन महामहिम मोलालिग्न अस्फॉ ने नई दिल्ली स्थित इथियोपिया दूतावास के प्रतिनिधिमंडल के साथ राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (RCCI) का दौरा किया। इस दौरान राजस्थान और इथियोपिया के बीच व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में दोनों पक्षों ने भविष्य में कारोबारी रिश्तों को मजबूत बनाने और निवेश के नए अवसर तलाशने पर सहमति जताई।

कार्यक्रम की शुरुआत में इथियोपिया के राजदूत मोलालिग्न अस्फॉ तथा उनके प्रतिनिधि गेब्रू टेकले का स्वागत राजस्थान चैंबर के कार्यकारी अध्यक्ष डी. एस. भंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अरुण अग्रवाल, डॉ. आर. एस. जैमिनी, मानद महासचिव आनंद महरवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया।

NEET पेपर लीक का सबसे बड़ा राज खुला | CBI बोली- NTA के अंदर ही ‘याद’ किए गए सवाल, फिर होटल से शुरू हुआ करोड़ों का खेल

राजस्थान के उद्योगों को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर जोर

अपने स्वागत संबोधन में कार्यकारी अध्यक्ष डी. एस. भंडारी ने कहा कि राजस्थान चैंबर हमेशा अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और इथियोपिया के बीच व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाई तक पहुंचाने की अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने राजस्थान की कृषि, विनिर्माण, एमएसएमई, खनन, वस्त्र उद्योग, हस्तशिल्प, नवीकरणीय ऊर्जा और एग्रो-प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए दोनों देशों के उद्योगों के बीच दीर्घकालिक साझेदारी विकसित करने का आह्वान किया।

इथियोपिया में निवेश के अवसर गिनाए

इथियोपिया के राजदूत मोलालिग्न अस्फॉ ने अपने संबोधन में कहा कि उनके देश में कृषि, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT), खनन, विनिर्माण और एग्रो-प्रोसेसिंग क्षेत्रों में निवेश और व्यापार की व्यापक संभावनाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने राजस्थान के उद्योगपतियों और उद्यमियों को इथियोपिया में निवेश करने तथा व्यापार विस्तार के लिए आमंत्रित किया।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के उद्योग जगत के बीच सहयोग बढ़ने से व्यापारिक संबंधों को नई गति मिलेगी और दोनों पक्षों को आर्थिक लाभ होगा।

भविष्य में भी होंगे ऐसे अंतरराष्ट्रीय संवाद

कार्यक्रम के अंत में राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने इथियोपिया दूतावास और प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त किया। चैंबर ने भविष्य में भी विभिन्न देशों के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों के साथ निवेश और व्यापार संबंधी परिचर्चाओं के आयोजन की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोग

इस अवसर पर राजस्थान चैंबर की उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति खण्डेलवाल,  मानद सचिव सुभाष गोयल, संयुक्त सचिव बादशाह मियां, अतिरिक्त मानद सचिव श्रीमती भावना खण्डेलवाल, रवि खण्डेलवाल, दीपक खण्डेलवाल, बसंत बैराठी, प्रभात गुप्ता, राजस्थान चैंबर यंग वीमेन एंटरप्रेन्योर विंग की सदस्या, चैंबर के सचिव दिनेश कुमार कानूनगो, संयुक्त सचिव अमित पारीक, उप सचिव त्रिनेत्र रोलीवाल, कार्यकारिणी सदस्य, बड़ी संख्या में उद्योगपति, व्यापारी, आयातक-निर्यातक और चैंबर सदस्य भी उपस्थित रहे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

₹1,000 की पेंशन में कैसे कटेगा बुढ़ापा? | 81 लाख पेंशनभोगी कर्मियों की बढ़ी बेचैनी, अब सरकार से आर-पार

‘इतनी कमाई चाहिए…’ क्या अब डॉक्टरों को भी दिए जा रहे हैं सेल्स टारगेट?

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी

जिस हेल्थ सप्लीमेंट को लोग ‘दिमाग के लिए खास’ समझ रहे थे, उस पर FSSAI का ब्रेक, दो प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक | नाम, पैकेजिंग और दावों पर उठे सवाल, कंपनियों को मिला सख्त आदेश

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *