एमपीयूएटी उदयपुर में ‘संघर्ष, शिक्षा और सफलता’ विषय पर इंटरैक्टिव कार्यक्रम, डीन डॉ. एल. एन. महावर ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास और अनुशासन का संदेश

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के मात्स्यकी महाविद्यालय में ‘संघर्ष, शिक्षा और सफलता’ विषय पर इंटरैक्टिव कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत की शपथ भी ली।

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर के संघटक मात्स्यकी महाविद्यालय में सोमवार को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘संघर्ष, शिक्षा और सफलता’ विषय पर एक प्रेरक इंटरैक्टिव कार्यक्रम आयोजित किया गया। परीक्षा हॉल में आयोजित इस संवादात्मक सत्र में विद्यार्थियों ने न केवल सफलता के मूल मंत्र सीखे, बल्कि ‘नशा मुक्त भारत’ के निर्माण में अपनी भागीदारी का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुमन टाकर के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने महाविद्यालय के डीन, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के संवादात्मक कार्यक्रम छात्रों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को नई दिशा देते हैं।

दर्जनों परीक्षाओं में नहीं मिली सफलता, 25 लाख में खरीदा JEN भर्ती का पेपर… JEN बना, प्रमोट होकर AEN पहुंचा, अब SOG ने दबोच लिया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मात्स्यकी महाविद्यालय के डीन डॉ. एल. एन. महावर ने कहा कि संघर्ष जीवन का अभिन्न हिस्सा है और यही व्यक्ति को मजबूत बनाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण की आधारशिला भी है। उन्होंने सफलता के लिए समर्पण, अनुशासन, दृढ़ निश्चय और निरंतर सीखने की भावना को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए छात्रों को चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने और हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने का आह्वान किया।

‘इतनी कमाई चाहिए…’ क्या अब डॉक्टरों को भी दिए जा रहे हैं सेल्स टारगेट?

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों ने ‘नशा मुक्त भारत’ (ड्रग-फ्री इंडिया) की शपथ ली। सभी ने नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा स्वस्थ, जिम्मेदार और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

इंटरैक्टिव सत्र में डॉ. रोहिताश यादव, डॉ. नितेश यादव, सुश्री आरती वर्मा और श्रीमती जितेंद्र मीणा सहित महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्रों ने कार्यक्रम के दौरान अपने विचार भी साझा किए और इसे ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक तथा उपयोगी बताया।

कार्यक्रम के अंत में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एम. एल. ओझा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए डीन डॉ. एल. एन. महावर, सभी संकाय सदस्यों, आयोजकों और विद्यार्थियों का कार्यक्रम को सफल बनाने में दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी

जिस हेल्थ सप्लीमेंट को लोग ‘दिमाग के लिए खास’ समझ रहे थे, उस पर FSSAI का ब्रेक, दो प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक | नाम, पैकेजिंग और दावों पर उठे सवाल, कंपनियों को मिला सख्त आदेश

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *