लोकतंत्र सेनानियों को भजनलाल सरकार का बड़ा तोहफा | पेंशन में इजाफा, चिकित्सा सहायता भी बढ़ी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के लोकतंत्र सेनानियों की मासिक पेंशन 20 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये और चिकित्सा सहायता 4 हजार से बढ़ाकर 5 हजार रुपये करने की घोषणा की है।

जयपुर। आपातकाल के दौर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को राजस्थान सरकार ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनकी मासिक पेंशन में सीधे 5 हजार रुपये की बढ़ोतरी करते हुए इसे 20 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने की घोषणा की है। साथ ही चिकित्सा सहायता राशि भी 4 हजार से बढ़ाकर 5 हजार रुपये प्रतिमाह कर दी गई है।

डेढ़ लाख दो, राष्ट्रीय खिलाड़ी बन जाओ | खेल कोटे की नौकरी के लिए ताईक्वांडो सर्टिफिकेट का ‘रेट कार्ड’ उजागर

गुरुवार को जयपुर के दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान केवल सरकार का दायित्व नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। जिन लोगों ने कठिन परिस्थितियों में लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया, उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा उनके हितों से जुड़े निर्णय प्राथमिकता के आधार पर लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का दायित्व केवल संस्थाओं का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का है।

35 साल से एक ही पद पर अटके पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत | सरकार ने खोले 403 प्रमोशन के रास्ते

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवा पीढ़ी का विशेष आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष, त्याग और राष्ट्र समर्पण से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने में इन सेनानियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आने वाली पीढ़ियों तक उनके योगदान की कहानी पहुंचना जरूरी है।

अब Paytm, Google Pay, PhonePe की दौड़ खत्म | एक ही स्क्रीन पर दिखेंगे सारे AutoPay, मिस हुआ तो फाइन से भी बचेंगे

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों को आर्थिक और सामाजिक संबल मिलेगा, वहीं चिकित्सा सहायता में बढ़ोतरी से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों में भी राहत मिलेगी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

इंजन में चींटियां, बीमा रद्द और गन्ने का रस? | Ethanol पर वायरल दावों की सरकार ने खोली परत-दर-परत पोल

अब नहीं होगी ट्रेनों की टक्कर? रेल ट्रैक पर लगने जा रहा ‘कवच’, केंद्र ने दी मंजूरी | जानिए कैसे बचेंगी हजारों जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *