भरतपुर में सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ व्यापारियों ने काले झंडों से विरोध शुरू किया। 10 मई को सद्बुद्धि यज्ञ और 26 मई को भरतपुर बंद की चेतावनी दी गई।
भरतपुर में सड़क चौड़ीकरण परियोजना को लेकर व्यापारियों का विरोध तेज हो गया है। जिला व्यापार महासंघ द्वारा गठित संघर्ष समिति ने मोर्चा खोलते हुए प्रभावित इलाकों में काले झंडे लगाकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी दर्ज कराई है। यह विरोध अब चरणबद्ध आंदोलन में बदलता नजर आ रहा है।
संघर्ष समिति के संयोजक विष्णु जैन ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों से बिना किसी समुचित संवाद, पुनर्वास नीति और मुआवजे की स्पष्ट व्यवस्था के कार्रवाई की जा रही है, जो पूरी तरह से एकतरफा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से चल रहे प्रतिष्ठानों को उजाड़कर विकास के नाम पर व्यापारियों की आजीविका पर सीधा हमला किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने भी प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि व्यापारी हितों की अनदेखी किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्णयों में संवेदनशीलता नहीं दिखाई गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
जिला महामंत्री विपुल शर्मा ने बताया कि संघर्ष समिति ने आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में फिलहाल काले झंडे लगाकर विरोध दर्ज कराया जा रहा है।
भोर के अंधेरे में ACB का धावा | 960 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार
आगामी चरण में 10 मई 2026 को लक्ष्मण मंदिर चौराहा, भरतपुर पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की “सद्बुद्धि के लिए यज्ञ” आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी और आमजन शामिल होंगे। समिति ने इसे सभी वर्गों के लिए खुला आयोजन बताया है।
संघर्ष समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि इसके बाद भी प्रशासन ने वार्ता कर समाधान नहीं निकाला, तो 26 मई 2026 को “भरतपुर बंद” का आह्वान किया जा सकता है। यह वही दिन है जब केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूरे होंगे।
व्यापारियों ने एकजुट होकर आंदोलन को समर्थन देने और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
